फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former MCC chief Keith Bradshaw queries on ECB 100 balls cricket

100 गेंदों के क्रिकेट पर सामने आया नया विवाद, SACA प्रमुख ने ECB को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 28 Apr 2018 03:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Former MCC chief Keith Bradshaw queries on ECB 100 balls cricket
100 balls cricket

इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) 100 गेंदों का क्रिकेट मैच शुरू करने पर विचार कर रहा है। टी-20 से भी छोटे इस नए फॉर्मेट के शुरू होने से पहले ही कई तरह के विवाद सामने आने लगे हैं। दरअसल साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव कीथ ब्रैडशॉ का कहना है कि 100 गेंदों का क्रिकेट मैच ईसीबी की खोज नहीं है।

विज्ञापन


ब्रैडशॉ ने बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने ही फ्रैंचाइजी स्टाइल के टी-20 टूर्नामेंट को शुरू करने की सिफारिश इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से की थी। लेकिन ईसीबी ने अब जाकर इस मसले को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन

Former MCC chief Keith Bradshaw queries on ECB 100 balls cricket
Keith Bradshaw

बता दें कि ब्रैडशॉ साल 2006 से 2011 तक एमसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि शॉर्ट क्रिकेट का आइडिया उन्हें बिग बैश लीग में एडीलेड स्ट्राइकर के दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद आया था। यह टूर्नामेंट बच्चों और परिवारों के बीच इतना लोकप्रिया हुआ कि लोग शॉर्ट क्रिकेट देखना काफी पसंद करने लगे।

गौरतलब है कि 15 दिन पहले ही ईसीबी ने 100 गेंदों का क्रिकेट मैच शुरू करने की बात कही थी। हालांकि क्रिकेट के सबसे शॉर्ट फॉर्मेट के नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि इससे जुड़े प्रस्ताव में कहा गया था कि 15 ओवर सामान्य तौर पर डालने के बाद अंतिम ओवर 10 गेंदों का कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed