{"_id":"60cb1a7b8ebc3e221d3ba94d","slug":"former-karnatka-alrounder-b-vijayakrishna-passed-away-cm-b-s-yediyurappa-tribute-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधन: नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर विजयकृष्णा, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जताया दुख","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
निधन: नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर विजयकृष्णा, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जताया दुख
Thu, 17 Jun 2021 03:18 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:18 PM IST
सार
कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर विजयकृष्णा का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 70 के दशक में जब कर्नाटक ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती तो वह उस टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
बी विजयकृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर ऑलराउंडर बी विजयकृष्णा का हृदय गति रुक जाने और विभिन्न अंगों के काम नहीं करने के कारण गुरूवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 71 वर्ष के कर्नाटक के पूर्व हरफनमौला क्रिकेटर विजयकृष्णा को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली
विज्ञापन
अपने 15 वर्ष के कैरियर में उन्होंने 80 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 194 विकेट लिये और दो शतक समेत 2297 रन बनाये। 70 के दशक में वह रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की पहली खिताबी जीत का हिस्सा थे।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा, बतौर हरफनमौला अपने 15 साल के कैरियर में उन्होंने 80 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 2000 से अधिक रन बनाये और 194 विकेट लिये। हमने एक महान क्रिकेटर खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन