{"_id":"66276a442ecdcfa2c402d645","slug":"former-indian-spinner-harbhajan-singh-singh-said-that-sanju-samson-should-be-groomed-as-next-t20-captain-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: हरभजन सिंह ने कर दी बड़ी मांग, इस खिलाड़ी को टी20 कप्तान के तौर पर तैयार करने का दिया सुझाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: हरभजन सिंह ने कर दी बड़ी मांग, इस खिलाड़ी को टी20 कप्तान के तौर पर तैयार करने का दिया सुझाव
Tue, 23 Apr 2024 01:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:30 PM IST
सार
सैमसन ने मुंबई के खिलाफ 28 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.71 का रहा। आठवें ओवर में क्रीज पर उतरे सैमसन ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ी मांग कर दी है। हरभजन का कहना है कि रोहित शर्मा के बाद संजू सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहिए। सैमसन की अगुआई में राजस्थान इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहा है और उसने अब तक आठ में से सात मुकाबले जीते हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
सैमसन ने मुंबई के खिलाफ 28 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.71 का रहा। आठवें ओवर में क्रीज पर उतरे सैमसन ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। हरभजन ने साथ ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी तारीफ की जिन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 104 रनों की पारी खेली। हरभजन ने कहा कि यशस्वी की पारी इस बात का सबूत है कि उनकी क्लास स्थायी है।
'सैमसन को टी20 विश्व कप टीम में होना चाहिए'
हरभजन ने कहा कि अब सैमसन के टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर किसी तरह की बहस नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए। हरभजन ने एक्स पर पोस्ट डाल लिखा, यशस्वी जायसवाल की पारी इस बात सबूत है कि क्लास स्थायी होती है, जबकि फॉर्म अस्थायी होती है। इसके अलावा अब विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर किसी तरह की बहस नहीं होनी चाहिए और संजू सैमसन को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए। रोहित शर्मा के बाद संजू को भारत का अगला टी20 कप्तान के तौर पर भी तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
राजस्थान की सातवीं जीत
राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपना दावा बरकरार रखा है। यह राजस्थान की इस सीजन की सातवीं जीत है। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट पर 183 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई की इस सीजन आठ मैच में यह पांचवीं हार है और वह छह अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि मुंबई के गेंदबाज सिर्फ राजस्थान का एक ही विकेट ले सके। यह विकेट भी पीयूष चावला को मिला था।