फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian pacer manpreet gony retires from all form of international cricket

वर्ल्ड कप के बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

Sun, 23 Jun 2019 07:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 23 Jun 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
Former Indian pacer manpreet gony retires from all form of international cricket
मनप्रीत गोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मनप्रीत सिंह गोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। यह जानकारी पीसीए के प्रवक्ता सुशील कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह गोनी बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट कैरियर में गोनी ने पंजाब क्रिकेट टीम को कई मैच में जीत दिलाई है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर नेशनल टीम में जगह बनाई। सुशील कपूर ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मनप्रीत गोनी के फैसले का स्वागत करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


36 साल के गोनी ने अपने क्रिकेट कैरियर में दो वनडे मैच, 61 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट--ए मैच और 90 टी-20 मैच खेले हैं। गोनी ने अपना पहला वनडे मैच 25 जून, 2008 को हांगकांग के खिलाफ खेला था। अपने कैरियर का अंतिम वनडे मैच 28 जून, 2008 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था। गोनी ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच 3 नंवबर, 2007 को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला था। वहीं, आखिरी फर्स्ट क्लास मैच 7 जनवरी, 2019 को बंगाल के खिलाफ खेला था। गोनी ने अपना आखिरी टी-20 मैच रेलवे के खिलाफ 2 मार्च, 2019 को खेला था। गोनी ने अपने फर्स्ट क्लास कैरियर में खेल 61 मैचों में 196 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 10 बार पांच-पांच विकेट झटके और 1226 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गोनी का एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर 69 रन है।

विज्ञापन

आईपीएल से मिली पहचान

गोनी को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति इंडियन प्रीमियर लीग से मिली। गोनी साल 2008 से 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले। इसके बाद साल 2011-2012 आईपीएल सीजन में गोनी ने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की तरफ से खेले। साल 2013-2017 आईपीएल सीजन में गोनी ने किंग्स इलेवन की तरफ से खेलकर अपनी घरेलू टीम में एंट्री की। साल 2018-19 आईपीएल सीजन में गोनी ने मुंबई इंडियन की ओर से गेंदबाजी के जौहर दिखाए। गोनी ने चाहे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है, लेकिन इस खेल से उनका मोह नहीं छूटा है।

टोरंटो नेशनल फ्रेंचाइज में लेंगे भाग

गोनी इसी साल कनाडा में आयोजित होने वाले लोबल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में टोरंटो नेशनल फ्रेंचाइज टीम की ओर से खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed