फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian fast bowler Siddarth Kaul will play in Big Bash League got registered

Siddarth Kaul in Big Bash League: बिग बैश लीग में दम दिखाएगा भारत का ये पूर्व तेज गेंदबाज, पंजीकरण कराया

Tue, 17 Jun 2025 03:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Jun 2025 03:24 PM IST
सार

पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले भारत के लिए तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने वाले कौल गुरुवार को होने वाले बीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को पंजीकृत कराने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Former Indian fast bowler Siddarth Kaul will play in Big Bash League got registered
सिद्धार्थ कौल - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली पुरूषों की बिग बैश लीग (बीबीएल) ड्राफ्ट के लिए अपना पंजीकरण कराया है जबकि भारत के 15 अन्य खिलाड़ियों ने महिला टूर्नामेंट (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए पंजीकरण कराया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एंडरसन लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज
पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले भारत के लिए तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने वाले कौल गुरुवार को होने वाले बीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को पंजीकृत कराने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दुनिया भर के उन 600 से अधिक खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने लीग के लिए खुद को पंजीकृत किया है। अगर एंडरसन को चुना जाता है तो वह 43 साल की उम्र में लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टूर्नामेंट के लिए 15 भारतीय खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
महिला टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराने वाली 15 भारतीय खिलाड़ियों में कनिका आहूजा भी शामिल हैं जो महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलती हैं और जिन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, राधा यादव और यास्तिका भाटिया शामिल हैं, जो पहले डब्ल्यूबीबीएल में खेल चुकी हैं। इस सूची में एस मेघना, अरुंधति रेड्डी, प्रतिका रावल, अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान निकी प्रसाद, उमा छेत्री, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed