{"_id":"5bdf8233bdec220a7e0f82c7","slug":"former-indian-cricketer-surinder-khanna-son-died-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना के बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारजाह एशिया कप (1985) की खिताबी जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज विकेटकीपर सुरेंद्र खन्ना के 28 वर्षीय इकलौते बेटे मन्नत खन्ना का शनिवार रात निधन हो गया। बताया जाता है कि मन्नत का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। सुरेंद्र की एक विवाहित बेटी महक भी है।
विज्ञापन
सुरेंद्र ने लोधी शमशान घाट पर बेटे को मुखाग्नि दी। मन्नत को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदन लाल, चेतन शर्मा, गुरशरण सिंह, अजय शर्मा के अलावा वेंकटसुंदरम, हरि गिडवानी और राजकुमार शर्मा सहित कई क्रिकेटर पहुंचे। कुछ ही वर्षों में सुरेंद्र के लिए यह दूसरा दिल को दहलाने वाला निजी आघात है। इससे पहले उनकी पत्नी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन