फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer Narendra Hirwani To Work With Indian Women's Team As Spin Consultant

टेस्ट डेब्यू में 16 विकेट लेने वाले हिरवानी होंगे भारतीय महिला टीम के स्पिन सलाहकार

Thu, 18 Jul 2019 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jul 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Former Indian cricketer Narendra Hirwani To Work With Indian Women's Team As Spin Consultant
नरेन्द्र हिरवानी - फोटो : अमर उजाला

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के स्पिन कोच नरेंद्र हिरवानी देश की महिला टीम के साथ सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। भारत के लिए 17 टेस्ट और 18 वनडे खेल चुके हिरवानी चुनिंदा दौरों पर टीम के साथ जाएंगे। भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में टीम के लिए स्पिन कोच की जरूरत पर जोर दिया था। भारतीय टीम में पूनम यादव, एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा जैसी स्पिनर हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह पूर्णकालिक भूमिका नहीं है क्योंकि वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ व्यस्त हैं। वह टीम के साथ कुछ दौरों पर जाएंगे। हाल ही में उन्होंने एनसीए में टीम के शिविर में भी काम किया।’

विज्ञापन


टीम को बल्लेबाजी कोच की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन टीम के कोच हैं। टीम के एक सूत्र ने कहा, ‘पुरुष टीम की तरह महिला टीम के लिए भी पूरे सहयोगी स्टाफ की जरूरत है।’ भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अगले साल फरवरी मार्च में विश्व कप खेलना है। भारत ने मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और अब सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed