फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer Irfan Pathan tested covid 19 positive after sachin tendulkar, Yusuf pathan, S badrinath

कोराना की मार: इरफान पठान भी निकले पॉजिटिव, सचिन-यूसुफ-बद्रीनाथ के बाद चौथे संक्रमित क्रिकेटर

Tue, 30 Mar 2021 08:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Mar 2021 08:51 AM IST
सार

  • इरफान पठान ने भी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में लिया था हिस्सा 
  • सीरीज के तीन अन्य क्रिकेटर भी हुए हैं कोरोना पॉजिटिव 
  • सचिन, यूसुफ और बद्रीनाथ भी हो चुके हैं संक्रमित 

विज्ञापन
Former Indian cricketer Irfan Pathan tested covid 19 positive after sachin tendulkar, Yusuf pathan, S badrinath
सचिन तेंदुलकर और युसूफ पठान - फोटो : twitter@IndiaLegends1

विस्तार

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। इरफान ने अपने पोस्ट में संक्रमित होने की खबर के साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की बात भी की। 

विज्ञापन


इरफान पठान ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 पॉजिटिव निकला हूं और खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच करवाने की विनती करता हूं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इरफान ने हाल ही में संपन्न हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था। वह इस सीरीज में खेलने वाले चौथे ऐसी क्रिकेटर हैं जो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान और एस बद्रीनाथ भी पॉजिटिव निकले हैं। सभी क्रिकेटरों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी साझा की थी और खुद को घरों में क्वारंटीन करने का बात की थी।


बात करें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की तो सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस टी-20 श्रृंखला का आयोजन हुआ था। इसमें दुनियाभर से कई पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी थी और सामाजिक दूरी का भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed