फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian cricketer and captain Mahendra singh dhoni got a new haircut and beard

धोनी ने बदला हेयरस्टाइल: दाढ़ी में भी किया बदलाव, सामने आया नया लुक

Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी इस बार भी अपनी लुक और हेयरस्टाइल की वजह से चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Former Indian cricketer and captain Mahendra singh dhoni got a new haircut and beard
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : instagram@aalimhakim

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी इस बार भी अपनी लुक और हेयरस्टाइल की वजह से चर्चा में हैं। अपने बालों और लुक के साथ अक्सर बदलाव करते रहने वाले माही ने इस बार अलग ही स्टाइल अपनाया है और इसमें मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने उनकी मदद की है। धोनी के फैंस को उनका ये नया लुक भी काफी पसंद आ रहा है और फैंस उनके इस लुक को अलग-अलग नाम भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले माही ने इस बार हेयरस्टाइल के साथ-साथ अपनी दाढ़ी के लुक में भी बदलाव किया है। उनकी तस्वीरों को खुद आलिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)



बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के वक्त धोनी ने काफी लंबे बाल रखे थे। उनके बालों का रंग भी सुनहरा था। उस वक्त उनके बाल की दीवानगी भी चरम पर थी। इसके बाद माही ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले, साल 2007 में अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। इसके अलावा भी धोनी समय-समय अपनी हेयरस्टाइल को बदलते रहे हैं और उनके फैंस भी इसे खूब पसंद करते हैं। 

बात करें धोनी के क्रिकेट करियर की तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से सिर्फ देश की चर्चित टी-20 लीग आईपीएल में ही हिस्सा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed