{"_id":"680bca8ddd4ce9421b0f3b96","slug":"former-indian-cricket-team-captain-sourav-ganguly-says-breaking-ties-with-pakistan-should-be-done-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने के पक्ष में गांगुली, बोले - आतंकवाद सहन नहीं कर सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pahalgam Attack: पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने के पक्ष में गांगुली, बोले - आतंकवाद सहन नहीं कर सकते
Fri, 25 Apr 2025 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:17 PM IST
सार
गांगुली का बयान पहलगाम हमले के बाद सामने आया है जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ खेल संबंध पूरी तरह समाप्त करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने का समर्थन किया है। गांगुली का कहना है कि आंतकवाद सहन नहीं किया जा सकता है। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।
विज्ञापन
गांगुली ने जताई नाराजगी
भारतीय खेल जगत ने भी इस हमले पर दुख जताया था और इस घटना की कड़ी निंदा की थी। अब इस मामले में गांगुली का बयान भी सामने आया है और उन्होंने पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने की वकालत की है। गांगुली ने कहा, 100 प्रतिशत पाकिस्तान के साथ संबंध खत्म करने चाहिए। कड़ी कार्रवाई करना जरूरी है। यह मजाक नहीं है कि ऐसी चीजें हर साल हों। आतंकवाद को सहन नहीं किया जा सकता है।

#PahalgamTerroristAttack | Kolkata, West Bengal: Former Indian cricket team captain Sourav Ganguly says, "100 per cent, this (breaking ties with Pakistan) should be done. Strict action is necessary. It is no joke that such things happen every year. Terrorism cannot be tolerated." pic.twitter.com/J4v4HX3TZJ
— ANI (@ANI) April 25, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीवत्स गोस्वामी ने खेल संबंध समाप्त करना कहा था
इससे पहले, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंध पूरी तरह समाप्त करने की मांग की थी। गोस्वामी ने लिखा था, इसलिए मैं कहता हूं कि आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलें। ना सिर्फ अभी, बल्कि कभी नहीं। जब बीसीसीआई या सरकार ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इन्कार किया था तो कुछ लोगों ने कहा था कि खेल को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए। लगता है कि निर्दोष भारतीयों की हत्या करना पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल बना गया है और भारत को जीरो टोलेरेंस के तहत जवाब देना चाहिए, ना कि बल्ले और गेंद से।

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज
मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 से ही द्विपक्षीय सीरीज बंद है। बीसीसीआई ने फरवरी-मार्च में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम भेजने से मना कर दिया था और भारतीय टीम ने फाइनल सहित अपने सभी मैच दुबई में खेले थे।