फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian All-rounder Yuvraj Singh share advice for India ahead of Women's ODI World Cup 2025

Women's World Cup: महिला विश्व कप से पहले युवराज ने भारतीय टीम को दी सलाह, खिताब जीतने का भरोसा जताया

Mon, 11 Aug 2025 07:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 07:55 PM IST
सार

युवराज 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा हैं और उनके पास घर में वैश्विक टूर्नामेंट खेलने का अच्छा अनुभव है। युवराज का कहना है कि टीम बस प्रक्रिया का पालन करती रहे, इससे ही उसे सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Former Indian All-rounder Yuvraj Singh share advice for India ahead of Women's ODI World Cup 2025
महिला वनडे विश्व कप ट्रॉफी के साथ युवराज, मिताली, हरमनप्रीत और मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप को शुरू होने में अब 50 दिन शेष हैं और भारतीय पुरुष टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भरोसा जताया है कि टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की दावेदार है। युवराज 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा हैं और उनके पास घर में वैश्विक टूर्नामेंट खेलने का अच्छा अनुभव है। युवराज का कहना है कि टीम बस प्रक्रिया का पालन करती रहे, इससे ही उसे सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

युवराज ने कहा, 50 ओवर का विश्व कप भारत में होने जा रहा है और मुझे लगता है कि सभी लोग इसके लिए उत्साहित होंगे। मेरा मानना है कि यह पल हर बार जीवन में नहीं आते हैं। मुझे लगता है कि यह इतिहास रचने का सुनहरा मौका है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप शुरुआत से ही जीतने के बारे में सोचें। आपको पूरे टूर्नामेंट का अनुभव लेना होगा। आप उस पूरे प्रक्रिया में जाएं और देखेंगे कि खुद नतीजे मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने महिला टीम का समर्थन करने का आग्रह किया 
युवराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि जिस तरह हम पुरुष टीम का समर्थन करते हैं, उसी तरह महिला टीम का भी सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि महिला टीम ने कुछ फाइनल हारे हैं। हम भी वहां थे और यह जरूरी है कि आप उस पल का आनंद लें। आगे की सोचने बजाए उस पल में रहें। हम लोग पुरुष टीम का समर्थन करते हैं और अब समय है कि महिलाओं का भी समर्थन किया जाए। 
विज्ञापन

युवराज बोले- खुद पर भरोसा रखना जरूरी 
युवराज ने कहा, फैंस हमेशा चौके-छक्के लगाते देखना चाहते हैं या विकेट मिलते देखना चाहते हैं, यही खेल है। वे मनोरंजन चाहते हैं, लेकिन मुख्य बात यह है कि अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं तो आपको उस स्थिति में होना होगा जिसमें आप हैं। मुझे लगता है कि ऐसा भी समय आएगा जब दबाव महसूस होगा और उस वक्त अनुभव और खुद को विश्वास रखना काम आएगा। यह भरोसा होना चाहिए कि मैं इस पल से आगे निकल सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed