फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India Test batter Cheteshwar Pujara says Something is wrong if a strong squad is losing at home

Cheteshwar Pujara: घरेलू मैदान पर हारने से आश्चर्यचकित हैं पुजारा, ईडन गार्डेंस की पिच पर भी दी प्रतिक्रिया

Mon, 17 Nov 2025 07:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Nov 2025 07:05 PM IST
सार

भारत 15 वर्ष के बाद दक्षिण अफ्रीका से घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच हारा है। इस हार के बाद पुजारा ने इस धारणा को खारिज कर दिया है हार का कारण टीम में बदलाव का दौर है।

विज्ञापन
Former India Test batter Cheteshwar Pujara says Something is wrong if a strong squad is losing at home
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच गंवाने से आश्चर्यचकित हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दो मैचों की सीरीज में 1-0 के पिछड़ गई है। इतना ही नहीं भारत 15 वर्ष के बाद दक्षिण अफ्रीका से घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच हारा है। इस हार के बाद पुजारा ने इस धारणा को खारिज कर दिया है हार का कारण टीम में बदलाव का दौर है। 
विज्ञापन

पुजारा ने तर्क दिया कि टीम को फिर से तैयार किए जाने के दौरान विदेशी सरजमीं पर हार समझी जा सकती है, लेकिन घरेलू मैदान पर हारना अस्वीकार्य है, विशेषकर ऐसी टीम के साथ जिसमें प्रथम श्रेणी में खुद को साबित कर चुके खिलाड़ी शामिल हों। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को लंबी अवधि के प्रारूप में भारत की गहराई और क्षमता का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा बोले- ऐसे नतीजे दर्शाते हैं कि कुछ गड़बड़ है
पुजारा ने कहा, मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि घरेलू मैदान पर भारत की हार के लिए बदलाव के दौर को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। बदलाव के दौर में विदेशी सरजमीं पर असफलताओं का सामना करना समझ में आता है, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम में पर्याप्त प्रतिभा और मजबूत प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड है, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया है। अगर इसके बावजूद टीम घरेलू परिस्थितियों में हार रही है तो यह दर्शाता है कि कुछ और गड़बड़ है। अगर यह मैच अच्छी पिच पर खेला जाता तो भारत की जीत की संभावना कहीं अधिक होती।
विज्ञापन

'ऐसी पिचें भारत के लिए सही नहीं'
विकेटों के पतझड़ के बावजूद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को पिच में कोई खामी नहीं दिखी, लेकिन पुजारा ने कहा कि ऐसी पिचें भारत के लिए अच्छी नहीं हैं। उन्होंने कहा, ऐसे विकेट हमारी जीत के प्रतिशत को कम करती हैं और विरोधी टीम को बराबरी पर ला देती हैं। यहां तक कि भारत ए टीम भी अपनी प्रतिभा की गहराई को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में चुनौती दे सकती है इसलिए यह क्षमता की कमी नहीं है। भारत में इस हार के लिए बदलाव के दौर को दोष देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed