फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India spinner Ravichandran Ashwin wants Kuldeep Yadav to start all the Tests in England tour

IND vs ENG: इस स्पिनर को पहले मैच में खेलते देखना चाहते हैं अश्विन, प्रबंधन को दी सलाह; बताया क्यों हैं जरूरी

Sun, 15 Jun 2025 01:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Jun 2025 01:28 PM IST
सार

आमतौर पर भारतीय टीम इन परिस्थितियों में तीन से चार तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरती है क्योंकि इंग्लैंड की पिचें सीम और स्विंग की मददगार होती हैं। अश्विन ने तर्क दिया कि भारत को मैच जीतने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है।

विज्ञापन
Former India spinner Ravichandran Ashwin wants Kuldeep Yadav to start all the Tests in England tour
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम प्रबंधन से आग्रह किया है कि वे कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल करें। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से शुरू होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों में एक से अधिक विशेषज्ञ स्पिनर नहीं उतारती है, लेकिन अश्विन का मानना है कि कुलदीप को शुरुआती टेस्ट में मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन

आमतौर पर एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरता है भारत 
आमतौर पर भारतीय टीम इन परिस्थितियों में तीन से चार तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरती है क्योंकि इंग्लैंड की पिचें सीम और स्विंग की मददगार होती हैं। अश्विन ने तर्क दिया कि भारत को मैच जीतने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है और उनके विचार में कुलदीप एक स्टार गेंदबाज हैं।  सीरीज शुरू होने से पहले अश्विन ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा, जब बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है, तो सबसे अच्छा गेंदबाजी आक्रमण आपको मैच जिता सकता है। अग पिच नमी नहीं छोड़ती है, तो मुझे लगता है कि कुलदीप यादव का खेलना तय है और अगर पिच पर नमी है, तो भी कुलदीप को खेलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप के लिए बनेगी जगह?
2021 में भारत के इंग्लैंड के पिछले दौरे के दौरान टीम ने केवल एक स्पिनर, रवींद्र जडेजा को खिलाया था, जबकि अश्विन को उनके अनुभव के बावजूद बाहर रखा गया था। इस बार अधिक लचीला टीम संयोजन दिख सकता है। जडेजा के ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है और नितीश रेड्डी या शार्दुल ठाकुर जैसे ऑलराउंडरों की मौजूदगी से कुलदीप के लिए जगह बन सकती है। टेस्ट में सीमित मौके मिलने के बावजूद कुलदीप नियमित रूप से विकेट लेने में सफल रहे हैं। कुलदीप सिर्फ 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मैच में विकेट नहीं ले सके थे। 
विज्ञापन

अश्विन भारत की मौजूदा गेंदबाजी इकाई और इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि वे कहीं भी सफल होने में सक्षम हैं। अश्विन ने कहा, जसप्रीत बुमराह को नंबर 1 पर होना चाहिए, साथ ही रवींद्र जडेजा को भी, जो नियंत्रण प्रदान करते हैं और शीर्ष पांच या छह में बल्लेबाजी कर सकते हैं। यह गेंदबाजी आक्रमण किसी भी स्थिति में किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर सकता है। मोहम्मद सिराज को भी नहीं भूलना चाहिए, जो एक योद्धा की तरह हैं। 

तैयारियों में जुटा भारत
भारत की तैयारियां चल रही हैं। भारतीय टीम इन दिनों भारत ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रह है। केएल राहुल और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर प्रभावित किया है, जबकि शार्दुल ठाकुर ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और उनके सामने इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed