फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India spinner Narendra Hirwani said team india is luckey to have strong spinner

पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने कहा- इस मामले में बेहद लकी है टीम इंडिया

Sun, 24 Sep 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 24 Sep 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Former India spinner Narendra Hirwani said team india is luckey to have strong spinner
टीम इंडिया

टीम इंडिया पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का कहना है कि जब मुझे नेशनल क्रिकेट ऐकेडमी (एनसीए) में प्रमुख स्पिन कोच बनाया गया था, तब भारतीय टीम यह जानने की कोशिश कर रहा था कि अश्विन और जडेजा का उत्तराधिकारी कौन होगा ? लेकिन उनका मानना है कि अब टीम इंडिया में स्पिनर की कमी नहीं है।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा सीरीज में  स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल स्पिन गेंदबाजी का भार उठा रहे हैं। वहीं अश्विन को टीम से बाहर रखा गया है। अक्षर के घायल होने के कारण जडेजा की टीम में वापसी हुई है। यदि अक्षर घायल न होते तो जडेजा को वापसी का मौका भी नहीं मिलता। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हिरवानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ' कुलदीप और चहल दोनों ही बैट्समैन को अच्छी तरह से रीड करते है और काफी सोच समझकर गेंदबाजी करते हैं। उन दोनों के पास एक अलग तरह के वेरिएशन के साथ बॉल में अच्छा टर्न भी रहता है। इसके साथ ही वो जानते हैं कि उस टर्न का यूज कब और कैसे करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढेंः- टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुश हुए मुख्य चयनकर्ता प्रसाद, कह दी यह बड़ी बात 

आगे उन्होंने कहा, 'कुलदीप को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलू क्रिकेट में कोई चाइनामैन गेंदबाज नहीं है, इसलिए वे कुलदीप के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि चहल भी एक गेंदबाज के रूप में परिपक्व हो गए हैं। इस सीरीज में उन्होंने केवल टीम को बांधकर नहीं रखा बल्कि मिडिल ओवर में विकेट भी चटकाए।'

अश्विन और जडेजा दोनों पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं

Former India spinner Narendra Hirwani said team india is luckey to have strong spinner
जडेजा और अश्विन
अश्विन और जडेजा के बारे में  हिरवानी ने कहा, 'ये दोनों  खिलाड़ी खुद को पहले ही साबित कर चुके हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी की खिताब दिलाय।अश्विन ने भी 2015 के विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि चहल और कुलदीप ने हाल ही अपने करियर की शुरूआत की है और उन्हें आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करना होगा।'

उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली स्पिनरों से काफी प्यार करते हैं। उनके नेतृत्व में अमित मिश्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया। चहल आईपीएल में काफी समय से उनके नेतृत्व में  खेल रहे हैं और अब कुलदीप। इस सीरीज में कप्तान विराट दो स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट रूप से दिखता है कि वह जीत के जोखिम लेने के लिए तैयार हैं।

पढ़ेंः- भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी पर दिया यह बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

हिरवानी ने कहा, "हमारे पास अश्विन है, जो एक जबरदस्त गेंदबाज हैं। पिछले दो सालों में जडेजा काफी परिपक्व हो गए हैं। चहल और कुलदीप अच्छ प्रदर्शन कर रहे हैं, जब भी उन्हें अवसर दिया जाता है। अक्षर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। तो कुल मिलाकर घरेलू सर्किट में कई प्रतिभाशाली स्पिनर हैं यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed