फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India pacer Ashish Nehra is expecting no tension between Virat Kohli and head coach Gautam Gambhir

Team India: गंभीर और कोहली को लेकर आया आशीष नेहरा का बयान, ड्रेसिंग रूम साझा करने पर कही ये बात

Wed, 24 Jul 2024 11:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jul 2024 11:37 AM IST
सार

गंभीर और कोहली के बीच पिछले साल आईपीएल के दौरान मैदान पर बहस हुई थी, लेकिन इस सीजन इन दोनों के बीच अच्छी जुगलबंदी देखने मिली थी और यह दोनों आपस में अच्छे से मिले थे।

विज्ञापन
Former India pacer Ashish Nehra is expecting no tension between Virat Kohli and head coach Gautam Gambhir
कोहली और गंभीर - फोटो : IPL

विस्तार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज गौतम गंभीर ने दावा करते हुए कहा है कि उन्हें विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कोई परेशानी नहीं दिखती है। गंभीर श्रीलंका दौरे से मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे और कोहली भी इस दौरान वनडे टीम का हिस्सा होंगे। गंभीर और कोहली के बीच पिछले साल आईपीएल के दौरान मैदान पर बहस हुई थी, लेकिन इस सीजन इन दोनों के बीच अच्छी जुगलबंदी देखने मिली थी और यह दोनों आपस में अच्छे से मिले थे। 
विज्ञापन

गंभीर ने श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोहली के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी और नेहरा का मानना है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर इन दोनों के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं रहेगा। नेहरा ने कहा कि गंभीर और कोहली दोनों ही काफी जुनूनी हैं और जब वे दोनों ड्रेसिंग रूम में होंगे तो टीम के लिए एकजुट रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, कोहली और गंभीर दोनों जुनूनी व्यक्ति हैं। जब भी दोनों टीम के लिए खेले हैं तो इन्होंने विपक्षी टीम को परेशान किया है। जब वे ड्रेसिंग रूम में साथ होंगे तो वे एक रहेंगे और टीम के लिए एकजुट होंगे। कोहली के पास 16-17 साल का अनुभव है और गंभीर भी काफी अनुभवी हैं। बाहर क्या हो रहा है उससे लोग याद करते हैं, यह सिर्फ कोहली और गंभीर को लेकर नहीं है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अतीत में मैदान पर एक दूसरे से भिड़े हैं, लेकिन जब वे टीम के लिए एक साथ खेलते हैं तो एक खिलाड़ी, कोच या सीनियर खिलाड़ी के तौर पर अच्छा खेलते हैं। 
विज्ञापन

'गंभीर स्पष्टवादी और पारदर्शी हैं'     
नेहरा ने साथ ही कहा कि गंभीर हमेशा स्पष्ट रहते हैं और सिर्फ अपने दिमाग की सुनते हैं। उन्होंने कहा, गंभीर स्पष्टवादी और पारदर्शी हैं जो अच्छा है। वह अपने दिमाग की सुनता है जो काफी महत्वपूर्ण है। हां, मैं मानता हूं कि सभी की कोचिंग करने की अपनी अलग शैली है। मैं कोहली और गंभीर के बीच किसी तरह की परेशानी नहीं देख रहा हूं, विशेषकर ये दोनों का करियर जैसा रहा है। 

भारतीय टीम 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था और वह दो अगस्त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed