फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Robin Singh violates lockdown rules fined by Chennai police

कार से सब्जी लेने गए थे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह, पुलिस ने गाड़ी जब्त की फिर जुर्माना भी ठोका

Thu, 25 Jun 2020 08:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jun 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Former India cricketer Robin Singh violates lockdown rules fined by Chennai police

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह पर लॉकडाउन नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 500 रूपये जुर्माना लगाया गया है और उनकी कार जब्त कर ली गई है। तमिलनाडु का यह पूर्व क्रिकेटर कार से सब्जी लेने गया था और उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन पर 500 रूपये जुर्माना लगाया गया है। कोरोना वायरस महामारी के फैलाव के कारण चेन्नई और आसपास के तीन जिलों में कड़ा लॉकडाउन 30 जून तक बढा दिया गया है, इसके तहत लोग जरूरी के लिए घर के आसपास दो किलोमीटर के भीतर ही जा सकते हैं और वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
विज्ञापन


14 सितंबर 1963 को वेस्टइंडीज में जन्में इस खिलाड़ी ने 1989 में भारत के लिए डेब्यू किया। 136 वन-डे और एक टेस्ट खेलने वाले इस लोअर ऑर्डर बल्लेबाज टीम के लिए बतौर फिनिशर खेलते थे। रॉबिन सिंह बेहतरीन फिल्डर भी थे, बाद में उन्होंने टीम इंडिया के क्षेत्ररक्षक कोच की भी भूमिका भी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed