फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India Cricketer Piyush Chawla On Punjab Kings Skipper Mayank Agarwal, says Captaincy Isn't For Everyone

IPL 2022: पंजाब के खराब प्रदर्शन पर मयंक अग्रवाल की आलोचना, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- कप्तानी सबके बस की बात नहीं

Sun, 22 May 2022 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 May 2022 08:31 PM IST
सार

पंजाब ने आईपीएल 2022 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और अपने शुरुआती पांच में से तीन मैच जीते थे। वहीं, आखिरी पांच में से टीम ने सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की। टीम एक बार फिर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रही।

विज्ञापन
Former India Cricketer Piyush Chawla On Punjab Kings Skipper Mayank Agarwal, says Captaincy Isn't For Everyone
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में एक बार फिर पंजाब किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। टीम ने कुछ अच्छे मैच जरूर जीते, लेकिन कुछ आसान मैचों को भी खराब बल्लेबाजी की वजह से गंवाया। टीम 13 मैचों में छह जीत और सात हार के साथ फिलहाल सातवें नंबर पर है। रविवार को टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है। 
विज्ञापन


हालांकि, इस मैच का उनके प्लेऑफ के समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा और टीम क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। पंजाब के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर्स कप्तान मयंक अग्रवाल की आलोचना कर रहे हैं। भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि कप्तानी का मयंक की बल्लेबाजी पर काफी असर पड़ा है। 
विज्ञापन

इस सीजन मयंक 13 मैचों में सिर्फ 195 रन बना सके, जबकि पिछले सीजन उन्होंने 40.09 की औसत से 441 रन बनाए थे। चावला ने कहा कि मयंक दबाव को झेलने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा- जिस तरह मयंक ने पिछले सीजन प्रदर्शन किया था, उसी पर भरोसा करके पंजाब की टीम ने उन्हें रिटेन किया था और कप्तानी सौंपी थी, लेकिन इस सीजन वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। 

चावला ने कहा- मुझे नहीं लगता कि इस टूर्नामेंट से पहले उनके पास कप्तानी का कुछ खास अनुभव था। न ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट और न ही भारत की 'ए' टीम की कप्तानी की थी और यही असर आईपीएल में उनकी कप्तानी में दिखा। कप्तानी का दबाव अलग होता है और इससे उनकी बल्लेबाजी खराब हो गई। कप्तानी सबके बस की बात नहीं है और यही दिखा।

पंजाब ने आईपीएल 2022 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और अपने शुरुआती पांच में से तीन मैच जीते थे। वहीं, आखिरी पांच में से टीम ने सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की। इस साल गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed