{"_id":"674b1d3fef0e2334500cb3c7","slug":"former-india-cricketer-ajay-jadeja-has-gone-after-virat-kohli-s-doubters-after-his-hundred-in-perth-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: अजय जडेजा ने कोहली के आलोचकों पर साधा निशाना, शांति से आराम करने की दी सलाह, बल्लेबाज को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: अजय जडेजा ने कोहली के आलोचकों पर साधा निशाना, शांति से आराम करने की दी सलाह, बल्लेबाज को सराहा
Sat, 30 Nov 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:57 PM IST
सार
कोहली का यह 16 महीने में पहला टेस्ट शतक था क्योंकि इससे पहले उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैकड़ा जड़ा था। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां शतक था और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अब शांति से आराम कर सकते हैं। कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की थी। कोहली ने 143 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे और भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली का यह 16 महीने में पहला टेस्ट शतक था क्योंकि इससे पहले उन्होंने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैकड़ा जड़ा था। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां शतक था और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। कोहली की पारी से जडेजा काफी खुश हुए और उन्होंने भारतीय बल्लेबाज की जमकर सराहना की।
जडेजा ने कहा, जिन्हें कोहली पर शक था, वे अब आराम करें क्योंकि उनका नाम ही सब कह देता है। यदि संदेह करने वाले थे, तो वे शांति से आराम कर सकते हैं। प्रतिभाएं रातोरात पैदा नहीं होती।
जडेजा ने कहा, जिन्हें कोहली पर शक था, वे अब आराम करें क्योंकि उनका नाम ही सब कह देता है। यदि संदेह करने वाले थे, तो वे शांति से आराम कर सकते हैं। प्रतिभाएं रातोरात पैदा नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे कोहली
कोहली का इस साल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले इस साल उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और 22.72 के औसत से 250 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है जिससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई थी कि कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा। कोहली उम्मीद पर खरे उतरे और सीरीज के पहले ही मैच में अपना दम दिखाया और रन बनाने का सूखा समाप्त किया।

- फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है कोहली का रिकॉर्ड
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर है और उन्होंने 14 मैचों में 56.03 के औसत से 1457 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान सात शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 दौरा रहा था जब उन्होंने चार मैचों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।