फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India coach Ravi Shastri said he would not be surprised if Rohit Sharma calls time on his Test career

IND vs AUS: 'रोहित टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो हैरानी नहीं होगी', शास्त्री ने कप्तान के भविष्य पर दिया बयान

Thu, 02 Jan 2025 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

शास्त्री का बयान ऐसे समय सामने आया है जब भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट से पहले यह बताने से इन्कार कर दिया था कि रोहित पांचवें टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं।

विज्ञापन
Former India coach Ravi Shastri said he would not be surprised if Rohit Sharma calls time on his Test career
शास्त्री और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के अटकलों के बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी अपनी राय रखी है। शास्त्री का कहना है कि उन्हें हैरानी नहीं होगी अगर रोहित इस तरह का कोई निर्णय लेते हैं। शास्त्री का मानना है कि रोहित को बिना किसी बोझ के सिडनी टेस्ट में उतरना चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम मुकाबला खेला जाना है। 
विज्ञापन

गंभीर के बयान के बाद शास्त्री ने रखी राय 
शास्त्री का बयान ऐसे समय सामने आया है जब भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सिडनी टेस्ट से पहले यह बताने से इन्कार कर दिया था कि रोहित पांचवें टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं। मालूम हो कि रोहित के टेस्ट में भविष्य को लेकर काफी चर्चा चल रही है। गंभीर ने कहा था कि प्लेइंग-11 को लेकर फैसला मैच से ठीक पहले पिच देखने के बाद ही लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, अगर मैं कहीं भी रोहित के करीब होता तो रोहित शर्मा से कहता जाओ और धमाल मचाओ। फिलहाल वह जिस तरह से खेल रहे हैं वो अच्छा नहीं है। रोहित को बस विपक्षी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक होकर खेलना है, तब देखना उसके प्रदर्शन में कैसा सुधार देखने मिलता है। रोहित अपने करियर को लेकर फैसला लेगा, लेकिन मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वह संन्यास का फैसला करे क्योंकि अब वह युवा नहीं है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कई युवा खिलाड़ी हैं जो कतार में खड़े हैं, जैसे शुभमन गिल जिनका औसत 2024 में 40 का रहा। ऐसे खिलाड़ी को बेंच पर बैठा देखना आश्चर्यजनक है। इसलिए मुझे हैरानी नहीं होगी, लेकिन यह पूरी तरह से रोहित का फैसला होगा। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेता है तो चीजें अलग होंगी। वैसे रोहित के लिए अपने शानदार सफर को विराम लगाने का यह सही समय है। 

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित 
रोहित का खराब फॉर्म इस सीरीज में भारत के लिए चिंता का विषय रही है। पिछली तीन सीरीज में रोहित 15 पारियों में 10.93 के औसत से 164 रन ही बना पाए हैं। इन तीन में से दो सीरीज घरेलू थी। रोहित ने इस दौरान सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रोहित 31 रन ही बना पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed