फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India Coach Greg Chappell Praises MS Dhoni, calls him One Of The Sharpest Cricket Minds

Greg Chappell Praises Dhoni: ग्रेग चैपल ने धोनी को सबसे शातिर दिमाग वाला खिलाड़ी बताया, जानिए और क्या कहा

Wed, 26 Jan 2022 07:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jan 2022 07:49 PM IST
सार

चैपल ने हाल ही में एशेज में करारी हार झेलने वाले इंग्लैंड का उदाहरण दिया। चैपल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों की बल्लेबाजी में लचीलापन नहीं दिखता।

विज्ञापन
Former India Coach Greg Chappell Praises MS Dhoni, calls him One Of The Sharpest Cricket Minds
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगभग दो साल तक भारतीय टीम का कोच पद संभालने वाले ग्रेग चैपल ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने धोनी को क्रिकेट में सबसे शातिर दिमाग वाला खिलाड़ी बताया है। चैपल ने कहा कि धोनी मैदान पर किसी मुश्किल परिस्थति में चौंका देने वाला फैसला लेते हैं। यही खूबी उन्हें अपने समकालीन क्रिकेटरों से अलग करती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ग्रेग चैपल 2005 से 2007 तक भारतीय टीम के कोच रहे। 
विज्ञापन


चैपल का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा था
हालांकि, उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा था। ग्रेग ने सौरव गांगुली को कप्तानी और टीम दोनों से हटा दिया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। चैपल को इसके बाद एक भारतीय प्रशंसक ने थप्पड़ भी मारा था। हालांकि, इस घटना को काफी साल बीत चुके हैं। चैपल इन सालों में भारतीय क्रिकेट पर अपनी राय देते रहते हैं। इस बार उन्होंने भारत को टी-20 और वनडे विश्व कप दिलाने वाले धोनी की तारीफ की।
विज्ञापन


When Greg Chappell predicted MS Dhoni would be India's future captain
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भारतीय खिलाड़ी छोटे शहर से निकलकर स्टार बने
चैपल ने एक क्रिकेट वेबसाइट के लिए अपने कॉलम में लिखा- भारतीय उपमहाद्वीप में कई ऐसे शहर हैं जहां कोचिंग की सुविधाएं न के बराबर हैं। वहां के युवा गलियों में और खाली जमीन पर बिना किसी कोचिंग के खेलते हैं। यहीं से निकलकर भारत के कई खिलाड़ी स्टार बने हैं। उन्होंने इन्हीं गलियों से क्रिकेट खेलना सीखा। धोनी भी इन्हीं स्टार में से एक हैं। वह झारखंड के शहर रांची से हैं।

धोनी ने छोटे शहर से निकलकर खुद को विकसित किया
चैपल ने कहा- धोनी के साथ मैंने भारत में काम किया है। वह उन खिलाड़ियों में उदाहरण हैं जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपनी प्रतिभा विकसित की और खेलना सीखा। अलग-अलग तरह की पिचों पर ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने अपनी निर्णय लेने वाली क्षमता और रणनीतिक कौशल को विकसित किया। इस मामले में वह अपने समय वाले क्रिकेटरों से अलग हैं। मैं जितने भी क्रिकेटरों से मिला हूं, उनमें धोनी का दिमाग सबसे शातिर है।


Watch: Greg Chappell explains how he inspired MS Dhoni to become cricket's  'best finisher'

धोनी ने सौरव गांगुली के कप्तान रहते खेलना शुरू किया
धोनी ने सौरव गांगुली के कप्तान और जॉन राइट के कोच रहते क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राहुल द्रविड़ के कप्तान और ग्रेग चैपल के कोच रहते अपने खेल को निखारा। इसी दौरान धोनी ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 183 नाबाद रन की पारी खेली थी, जो वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। चैपल ने हाल ही में एशेज में करारी हार झेलने वाले इंग्लैंड का उदाहरण दिया। 

इंग्लैंड के खिलाड़ियों को नहीं मिलता माहौल
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में युवाओं को खुद को व्यक्त करने के लिये माहौल नहीं मिलता। चैपल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाड़ी पब्लिक स्कूलों के संकीर्ण दायरे में रहकर खुद को तैयार करते हैं। यही कारण उनकी बल्लेबाजी में लचीलापन नहीं दिखता। एशेज में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed