{"_id":"6a0b05df8e75b9c0d10b943e","slug":"former-india-captain-sunil-gavaskar-dismissed-ms-dhoni-comeback-talk-against-srh-in-ipl-2026-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: 'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा जोखिम लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: 'मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा जोखिम लेना चाहेंगे', धोनी की वापसी पर गावस्कर का बड़ा बयान
Mon, 18 May 2026 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 May 2026 05:58 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर इस बात से सहमत नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी आज हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलेंगे। गावस्कर ने इसके पीछे तर्क दिया है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि धोनी इस मैच से मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के करो या मरो वाले मैच में एमएस धोनी की वापसी की संभावना पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व दिग्गज कप्तान एक साल से ज्यादा समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद ऐसा जोखिम लेना नहीं चाहेंगे।
विज्ञापन
क्या वाकई हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी
गावस्कर ने कहा कि एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (चेपॉक) में एसआरएच के खिलाफ सीएसके का मैच प्लेऑफ की रेस में बहुत अहमियत रखता है, लेकिन उनका मानना है कि धोनी के खेलने की संभावना कम है, भले ही फैंस उन्हें सीजन के आखिरी घरेलू मैच में टीम में देखने की उम्मीद कर रहे हों। गावस्कर ने कहा, एसआरएच के खिलाफ होने वाला मैच सीएसके के लिए बहुत अहम है। यह चेपॉक में उनका आखिरी घरेलू मैच है, इसलिए स्वाभाविक रूप से फैंस एमएस धोनी को खेलते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, वह इस सीजन में बिल्कुल भी नहीं खेले हैं। असल में उन्होंने एक साल से ज्यादा समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। इस वजह से मुझे संदेह है कि वह इस समय ऐसा जोखिम लेना चाहेंगे।

भारत के पूर्व कप्तान ने जोर देकर कहा कि सीएसके को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होगी, जो पहले से ही लय में हों और टूर्नामेंट के इतने अहम दौर में मैच के लिए तैयार हों। गावस्कर ने कहा, आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैच-फिट हों और पिछले छह हफ्तों से नियमित खेल रहे हों। धोनी पूरी तरह से टीम-मैन हैं। मुझे नहीं लगता कि वह मौजूदा कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना चाहेंगे। अगर वह एसआरएच के खिलाफ खेलते हैं तो मुझे बहुत हैरानी होगी। यह सीएसके के लिए जरूरी मैच है। एक जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखेगी। उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना होगा, और ऐसे खिलाड़ी को लाना जो एक साल से अधिक समय से नहीं खेला है, एक जुआ हो सकता है।
प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए जीत जरूरी
चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 12 अंक हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पिछले मैच में टीम को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।