फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India captain Ravi Shastri flaunted his 1985 car at supercar meet in Mumbai share pics in social media

Ravi Shastri: अपनी पुरानी कार को देखकर यादों में खोए रवि शास्त्री, 1985 विश्व चैंपियनशिप में जीती थी गाड़ी

Wed, 15 Jan 2025 10:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

1985 विश्व चैंपियनशिप भारत के लिए दोहरी खुशियां लाया था। भारत ने 1983 में विश्व कप जीता था और फिर सुनील गावस्कर की अगुआई वाली टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Former India captain Ravi Shastri flaunted his 1985 car at supercar meet in Mumbai share pics in social media
रवि शास्त्री - फोटो : Ravi Shastri X

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री मुंबई में सुपरकार मीट के दौरान अपनी पुरानी कार ऑडी 100 को देखकर गदगद हो गए। शास्त्री ने इस दौरान अपनी पुरानी कार को चलाया और उसके बोनट पर ऑटोग्राफ दिया। शास्त्री ने यह कार ऑस्ट्रेलिया में 1985 में हुई विश्व चैंपियनशिप टूर्नामेंट में जीती थी। शास्त्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की। 
विज्ञापन

शास्त्री ने चलाई पुरानी कार 
शास्त्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, 25 साल बाद माय बेबी। ऑटे फेस्ट में इसको चलाकर मजा आ गया। गौतम सिंघानिया को अविश्वसनीय पहल के लिए धन्यवाद। अविश्वसनीय है कि यह अब भी वैसे ही चमकती है जैसे 40 साल पहले चमकती थी जब भारत ने इसे जीता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था खिताब 
1985 विश्व चैंपियनशिप भारत के लिए दोहरी खुशियां लाया था। भारत ने 1983 में विश्व कप जीता था और फिर सुनील गावस्कर की अगुआई वाली टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था। शास्त्री के लिए यह मैच काफी यादगार था क्योंकि उन्होंने मेलबर्न में खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। शास्त्री ने अहम भूमिका निभाई थी जिससे भारत मुकाबला और खिताब अपने नाम करने में सफल रहा था। शास्त्री को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था क्योंकि उन्होंने बल्ले से 185 रन बनाए थे और आठ विकेट भी झटके थे। 

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में शास्त्री ने मैच विजयी पारी खेली थी। उन्होंने 148 गेंदों पर 63 रन बनाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की थी और एक विकेट लेने में सफल रहे थे। शास्त्री को पुरस्कार में ऑडी 100 कार मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed