{"_id":"674afae846d3794155005fe7","slug":"former-india-batter-ajay-jadeja-defended-head-coach-gautam-gambhir-from-the-criticism-after-new-zealand-series-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: मुख्य कोच गंभीर के समर्थन में उतरा यह पूर्व भारतीय बल्लेबाज, आकलन करने में जल्दबाजी नहीं करने कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: मुख्य कोच गंभीर के समर्थन में उतरा यह पूर्व भारतीय बल्लेबाज, आकलन करने में जल्दबाजी नहीं करने कहा
Sat, 30 Nov 2024 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 30 Nov 2024 05:16 PM IST
सार
गंभीर के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार शुरुआत की थी, लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने मुख्य कोच गौतम गंभीर का समर्थन किया है। जडेजा का कहना है कि नई भूमिका में इतने कम समय में गंभीर का आकलन करना जल्दबाजी होगी। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद गंभीर की आलोचना की गई थी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से हार के बाद निशाने पर आए थे गंभीर
2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गंभीर को इस साल जुलाई में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। गंभीर के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार शुरुआत की थी, लेकिन वनडे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।

जडेजा का मानना है कि गंभीर को उनकी नियुक्ति के छह महीने के भीतर नहीं आंका जाना चाहिए। जडेजा ने कहा, मुझे लगता है कि आप गंभीर के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं। किसी के प्रदर्शन का आकलन के लिए यह काफी कम समय है। हमें इस समय उनका मूल्यांकन करने की जगह उनका लुत्फ उठाना चाहिए। हर किसी के साथ उतार-चढाव आते हैं, कभी आप जीतते हैं और कभी आप हारते हैं। इसलिए मैं उस दिशा में नहीं जाऊंगा और छह महीने में गंभीर का मूल्यांकन करना शुरू नहीं करूंगा। आप जानते थे कि गंभीर से क्या उम्मीद रखते है और आपको क्या मिल रहा था। वह बहुत स्पष्ट व्यक्ति हैं और उन्होंने अपने पूरे जीवन में अपना दृष्टिकोण बिलकुल साफ रखा है। इसलिए, अब आप जो देख रहे हैं वह वही है जो हर कोई उनसे करने की उम्मीद करता है।
'रोहित की वापसी से आत्मविश्वास बढ़ेगा'
जडेजा ने कहा कि नियमित टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा की छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए वापसी से भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा, रोहित शर्मा के टीम में वापस आने से निश्चित रूप से भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वह एक नेतृत्वकर्ता हैं। जब टीम मुश्किल में थी तब उन्होंने खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली और अब जब टीम जीत रही थी तब भी उन्होंने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाई।