फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former head coach Ravi Shastri has come support of Gautam Gambhir after Test series loss against New Zealand

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद गौतम गंभीर को मिला रवि शास्त्री का समर्थन, बोले-वह जल्द सीख जाएंगे

Mon, 28 Oct 2024 10:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Oct 2024 10:27 AM IST
सार

अनुकूल नतीजे नहीं आने के बावजूद शास्त्री ने गंभीर का समर्थन किया है और बताया कि गंभीर अभी अपने कोचिंग कार्यकाल के शुरुआत दिनों में चल रहे हैं और उनके पास अभी काफी समय बचा हुआ है।

विज्ञापन
Former head coach Ravi Shastri has come support of Gautam Gambhir after Test series loss against New Zealand
गौतम गंभीर और रवि शास्त्री - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री मुख्य कोच गौतम गंभीर के समर्थन में उतर आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मिली हार के बाद प्रशंसकों ने कोच और कप्तान रोहित शर्मा को निशाने पर लिया था। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के साथ ही घर में 12 वर्षों से चला आ रहा अजेय रहने का सिलसिला टूट गया था। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू और पुणे टेस्ट में हार मिली। दोनों टीमों के बीच अब एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

अनुकूल नतीजे नहीं आने के बावजूद शास्त्री ने गंभीर का समर्थन किया है और बताया कि गंभीर अभी अपने कोचिंग कार्यकाल के शुरुआत दिनों में चल रहे हैं और उनके पास अभी काफी समय बचा हुआ है। शास्त्री ने कहा, न्यूजीलैंड ने भारत को दोनों टेस्ट मैचों में एकतरफा अंदाज में हराया। गंभीर ने हाल ही में कोचिंग का जिम्मा संभाला है और ऐसी टीम की कोचिंग करना आसान नहीं होता जिसके इतने प्रशंसक हैं। गंभीर अभी कोचिंग करियर के शुरुआती दिनों में हैं, लेकिन वह जल्द ही सीख जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल बाद टेस्ट सीरीज हारा भारत
भारतीय टीम अपने घर में 12 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज हारी है। इसी के साथ घरेलू जमीन पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद जीत का यह सिलसिला टूट गया था। पिछली बार टीम इंडिया को 2012-13 में इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। उसके बाद भारत ने लगातार 18 सीरीज जीतीं। हालांकि, न्यूजीलैंड ने अब टीम इंडिया को हराकर यह सिलसिला तोड़ दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि कीवी टीम भारतीय सरजमीं पर इतना प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी। पहला टेस्ट जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था। अब उसने पहली बार भारत में कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 1955 में खेला गया था और 69 साल के दोनों देशों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम को लगातार दो टेस्ट में मिली हार
भारत ने अपने घर में लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। यह भी 2012 के बाद पहली बार है जब टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। 2012 में इंग्लैंड ने भारत को चार मैचों की सीरीज में वानखेड़े में खेले गए दूसरे और ईडन गार्डेन्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में हराया था। साल 2000 से लेकर अब तक यानी 25 साल में यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया अपने घर में लगातार दो टेस्ट हारी हो। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा किया था। उसने साल 2000 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से शिकस्त दी थी। तब अफ्रीकी टीम ने वानखेड़े और चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed