{"_id":"5df5296e8ebc3e87c67ebcf8","slug":"former-england-spinner-monty-panesar-ready-to-return-to-cricket-after-recovering-from-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर पनेसर डिप्रेशन से जूझने के बाद वापसी को तैयार, काउंटी खेलने की जताई इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर पनेसर डिप्रेशन से जूझने के बाद वापसी को तैयार, काउंटी खेलने की जताई इच्छा
Sun, 15 Dec 2019 08:02 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
मोंटी पनेसर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक डिप्रेशन की चपेट में रहे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर इससे उबरने के बाद एक बार फिर से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पनेसर अगले सत्र में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं जबकि उनकी भविष्य की योजनाओं में लंदन का मेयर बनना और बॉलीवुड फिल्म में काम करना शामिल है।
विज्ञापन
37 साल के इस क्रिकेटर ने ग्रीम स्वान के साथ मिलकर इंग्लैंड को 2012 में भारत में टेस्ट सीरीज में यादगार जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद हालांकि उनका करिअर नीचे गिरने लगा और उन्होंने 2013 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। पनेसर का मानसिक स्वास्थ्य तब गड़बड़ा गया था लेकिन वह इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
एकामरा खेल साहित्य उत्सव से इतर पनेसर ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं था क्योंकि मुझे डर था कि लोग कहेंगे कि मेरे जैसा क्रिकेटर डिप्रेशन की चपेट में कैसे आ सकता है। बाद में, मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना गलत था।’
विज्ञापन
पनेसर ने अवसाद से बाहर निकलने पर परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करते हुए बताया कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है और अब कीर्तन में जाते हैं जो उनके लिए अवसादरोधी की तरह है। ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कई क्रिकेटरों ने हाल के दिनों में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया है।