फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England cricketer Graham Thorpe praised Sam Curran and said Playing in IPL has helped Sam Curran enormously

प्रशंसा: ग्राहम थोर्प ने की सैम करन की तारीफ, कहा- आईपीएल ने बनाया बेहतर हरफनमौला

Sat, 03 Jul 2021 02:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Jul 2021 02:21 PM IST
सार

इंग्लैंड के पू्र्व क्रिकेटर और मौजूदा कार्यवाहक कोच ग्राहम थोर्प ने इंग्लिश टीम के ऑलराउंडर सैम करन की तारीफ की है। उनका कहना है कि सैम आईपीएल में खेलने की वजह से हरफनमौला खिलाड़ी बनने में सफल रहे। 

विज्ञापन
Former England cricketer Graham Thorpe praised Sam Curran and said Playing in IPL has helped Sam Curran enormously
सैम करन - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कार्यवाहक मुख्य कोच ग्राहम थोर्प ने सैम करन की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले सैम करन को आईपीएल से काफी मदद मिली है। यही वजह है कि वह सीमित ओवरों के खेल में बेहतर हरफनमौला बनकर उभरे हैं। सैम साल 2020 से ही सीएसके के साथ हैं और उनका शुमार टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में किया जाता है। 

विज्ञापन


आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले 23 वर्षीय सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के अकेले दम जिताया था। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर पांच विकेट झटके थे। 
विज्ञापन


क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए ग्राहम थोर्प ने कहा,  मुझे लगता है कि आईपीएल खेलने से सैम करना को काफी फायदा हूआ। उन्होंने आगे कहा, आईपीएल में उन्हें भारी दबाव के बीच खेलने का मौका मिला जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सके, वह आक्रामक बल्लेबाज पहले से था लेकिन अब और निखर गया है, आईपीएल में उसने अहम मौकों पर गेंदबबाजी की, उस पर दबाव रहा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड के कोच की भूमिका निभा रहे थोर्प ने कहा  इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बनाने के लिए उसे चुनौती का सामना करना पड़ा। यहां भी उस पर दबाव बना जो बुरी बात नहीं है। वह काफी प्रतिस्पर्धी है और हम उसके कैरियर के शुरूआती दिनों से देख रहे हैं । हम चाहते हैं कि वह और बेहतर होता जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed