{"_id":"60e0251cb8e874028e2fb776","slug":"former-england-cricketer-graham-thorpe-praised-sam-curran-and-said-playing-in-ipl-has-helped-sam-curran-enormously","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशंसा: ग्राहम थोर्प ने की सैम करन की तारीफ, कहा- आईपीएल ने बनाया बेहतर हरफनमौला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रशंसा: ग्राहम थोर्प ने की सैम करन की तारीफ, कहा- आईपीएल ने बनाया बेहतर हरफनमौला
Sat, 03 Jul 2021 02:21 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:21 PM IST
सार
इंग्लैंड के पू्र्व क्रिकेटर और मौजूदा कार्यवाहक कोच ग्राहम थोर्प ने इंग्लिश टीम के ऑलराउंडर सैम करन की तारीफ की है। उनका कहना है कि सैम आईपीएल में खेलने की वजह से हरफनमौला खिलाड़ी बनने में सफल रहे।
विज्ञापन
सैम करन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कार्यवाहक मुख्य कोच ग्राहम थोर्प ने सैम करन की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले सैम करन को आईपीएल से काफी मदद मिली है। यही वजह है कि वह सीमित ओवरों के खेल में बेहतर हरफनमौला बनकर उभरे हैं। सैम साल 2020 से ही सीएसके के साथ हैं और उनका शुमार टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में किया जाता है।
विज्ञापन
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले 23 वर्षीय सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के अकेले दम जिताया था। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन
क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए ग्राहम थोर्प ने कहा, मुझे लगता है कि आईपीएल खेलने से सैम करना को काफी फायदा हूआ। उन्होंने आगे कहा, आईपीएल में उन्हें भारी दबाव के बीच खेलने का मौका मिला जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सके, वह आक्रामक बल्लेबाज पहले से था लेकिन अब और निखर गया है, आईपीएल में उसने अहम मौकों पर गेंदबबाजी की, उस पर दबाव रहा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड के कोच की भूमिका निभा रहे थोर्प ने कहा इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बनाने के लिए उसे चुनौती का सामना करना पड़ा। यहां भी उस पर दबाव बना जो बुरी बात नहीं है। वह काफी प्रतिस्पर्धी है और हम उसके कैरियर के शुरूआती दिनों से देख रहे हैं । हम चाहते हैं कि वह और बेहतर होता जाए।