{"_id":"61c1d553a640ae79416aad0a","slug":"former-england-cricketer-and-coach-david-lloyd-announces-retirement-from-commentary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Retirement: दिग्गज कमेंटेटर डेविड लॉयड ने कमेंट्री से संन्यास लिया, 1999 में शुरू किया था करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Retirement: दिग्गज कमेंटेटर डेविड लॉयड ने कमेंट्री से संन्यास लिया, 1999 में शुरू किया था करियर
Tue, 21 Dec 2021 06:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Dec 2021 06:53 PM IST
सार
लॉयड ने इंग्लैंड के लिए 1973 से 1980 के बीच नौ टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले थे। उनके नाम दोनों फॉर्मेट में एक-एक शतक है। अपने दूसरे टेस्ट में उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 214 रन बनाए थे। यह मैच जुलाई 1974 में एजबेस्टन में खेला गया था।
विज्ञापन
डेविड लॉयड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच डेविड बंबल लॉयड ने मंगलवार को कमेंटेटर के तौर पर रिटायरमेंट की घोषणा की। वह स्काई स्पोर्ट्स से पिछले 20 से ज्यादा सालों से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने चर्चित ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन का गाना भी गाया। 74 साल के लॉयड स्काई स्पोर्ट्स के महत्वपूर्ण कमेंटेटर में से एक रहे हैं। उन्होंने इस टीम को 1999 में जॉइन किया था।
वह कई महत्वपूर्ण मैचों में मौजूद रहे थे और कमेंट्री कर रहे थे। इसमें 2015 एशेज सीरीज का वो पल जब स्टुअर्ट ब्रॉड ने 15 रन देकर 8 विकेट लिए थे, शामिल है। ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 60 रन पर समेट दिया था। लॉयड ने कहा कि यह मेरे लिए महत्वपूर्ण पल है। अब समय आ चुका है कि मैं अपना माइक किसी और को पास करूं।
लॉयड ने कहा कि मेरे साथ बेहद खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। कई मैचों में शानदार प्रदर्शन हुए और मैंने उसमें कमेंट्री की। मैं खुशकिस्मत हूं कि एशेज के दौरान अच्छे और बुरे यादों में साथ रहा। विश्व कप में भी कुछ अच्छी और बुरी यादें रहीं। मैं अच्छे और बुरे दोनों पल आप सभी दर्शकों के साथ शेयर किए। लॉयड ने कहा कि 2013 में बिल लॉरी के साथ कमेंट्री बॉक्स शेयर करना उनके खास पलों में से एक है।
विज्ञापन
लॉयड 2016 टी-20 विश्व कप के दौरान भी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे, जब कार्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की गेंद पर चार छक्के लगाकर फाइनल जिताया था। उस वक्त उनके साथ इयान बिशप मौजूद थे। लॉयड ने कहा कि वह बिशप, रवि शास्त्री, शेन वार्न, शॉन पोलक और इयान स्मिथ जैसे लोगों के साथ कमेंट्री करके बेहद खुश हैं।
लॉयड ने आखिरी में एल्टन जॉन की पंक्तियां बोलीं। उन्होंने कहा- मेरा समय अब खत्म हो चुका है, लेकिन मैं अब भी खड़ा हूं और हमेशा मौजूद रहूंगा। आप सभी को मेरा प्यार। लॉयड ने इंग्लैंड के लिए 1973 से 1980 के बीच नौ टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले थे। उनके नाम दोनों फॉर्मेट में एक-एक शतक है। अपने दूसरे टेस्ट में उन्होंने भारत के खिलाफ नाबाद 214 रन बनाए थे। यह मैच जुलाई 1974 में एजबेस्टन में खेला गया था।

— David 'Bumble' Lloyd (@BumbleCricket) December 21, 2021