फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England All-rounder Andrew Flintoff becomes head coach of England Lions team ECB announce appointment

Andrew flintoff: इंग्लैंड की इस टीम के मुख्य कोच बने पूर्व खिलाड़ी फ्लिंटॉफ, नई भूमिका की करेंगे शुरुआत

Sat, 07 Sep 2024 10:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

फ्लिंटॉफ को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरों के साथ-साथ भारत ए और जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले सत्र में होने वाले मुकाबलों की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
Former England All-rounder Andrew Flintoff becomes head coach of England Lions team ECB announce appointment
एंड्रयू फ्लिंटॉफ - फोटो : Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड की ए टीम) का मुख्य कोच बनाया गया है। इसी के साथ इंग्लैंड का यह दिग्गज खिलाड़ी कोचिंग क्षेत्र में कदम रखेगा। फ्लिंटॉफ को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरों के साथ-साथ भारत ए और जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले सत्र में होने वाले मुकाबलों की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन

फ्लिंटॉफ ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा, मैं इंग्लैंड लायंस के साथ यह भूमिका निभाने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। यह देश की कुछ बेहतरीन उभरती प्रतिभाओं के साथ काम करने और पुरुषों टीम के भविष्य को आकार देने में मदद करने का एक शानदार अवसर है। फ्लिंटॉफ अक्टूबर में अपनी इस भूमिका को शुरू करेंगे और आगामी वर्ष तक कार्यभार संभालेंगे। ईसीबी का लायंस कार्यक्रम युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को विकसित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले साल क्रिकेट में वापसी के बाद से 46 साल के फ्लिंटॉफ टी20 विश्व कप में सहायक कोच रहे हैं। उन्होंने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का मार्गदर्शन किया। वह श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक की जगह ले रहे हैं। इंग्लैंड के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट खेले हैं। वह 2005 में एशेज सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा,  फ्लिंटॉफ बेहतरीन क्षमता वाले आवेदकों के समूह में से उत्कृष्ट उम्मीदवार थे। फ्लिंटॉफ अपने प्रेरणादायक नेतृत्व, कोचिंग विशेषज्ञता और खेल की गहरी समझ के कारण सभी उम्मीदवारों में सर्वश्रेष्ठ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed