फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former cricketer arun lal married with bulbul saha during a ceremony in kolkata, photos goes viral

Arun Lal Marriage: पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने 66 की उम्र में रचाई शादी, 28 साल छोटी लड़की के साथ शुरू की दूसरी पारी

Mon, 02 May 2022 06:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 May 2022 06:08 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के मौजूदा कोच अरुण लाल आज यानी सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। 66 वर्षीय अरुण लाल ने कोलकाता में अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है।  
 

विज्ञापन
Former cricketer arun lal married with bulbul saha during a ceremony in kolkata, photos goes viral
अरुण लाल और बुलबुल साहा - फोटो : Social media

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल रणजी टीम के मौजूदा कोच अरुण लाल आज यानी सोमवार को दोबारा से शादी के बंधन में बंध गए। 66 वर्षीय अरुण लाल ने कोलकाता में अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा के साथ शादी की। उन्होंने पहली पत्नी की सहमति के बाद दूसरी शादी की है। अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने पिछले महीने ही कथित तौर पर सगाई की थी।  

विज्ञापन


विज्ञापन


अरुण लाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उनके नाम 729 रन हैं। उन्होंने 13 एकदिवसीय मैचों में 122 रन बनाए हैं। अरुण लाल ने 1982 में अंतरराष्ट्रीय मैचों में डेब्यू करने के बाद 1989 में अपना आखिरी मैच खेला। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, 38 साल की बुलबुल पेशे से टीचर हैं, और वो कोलकाता के एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed