फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former cricketer Anjum Chopra said, BCCI is thinking about women's cricket but need to give detailed details

पूर्व क्रिकटर अंजुम चोपड़ा ने कहा, BCCI महिला क्रिकेट के बारे में सोच रहा लेकिन विस्तृत ब्यौरा देने की जरूरत

Tue, 04 Aug 2020 05:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Aug 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Anjum Chopra said, BCCI is thinking about women's cricket but need to give detailed details
अंजुम चोपड़ा - फोटो : Social Media

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि महिला क्रिकेट को लेकर बीसीसीआई के पास योजना है लेकिन बोर्ड को इससे जुड़े विचारों को ज्यादा विस्तार से बताने की जरूरत है। क्रिकेटर से सफल कामेंटेटर बनीं चोपड़ा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा बीसीसीआई महिला क्रिकेट की प्रगति के बारे में सोच रहा है।

विज्ञापन


चोपड़ा ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि बीसीसीआई महिला क्रिकेट के बारे में नहीं सोच रहा है। मुझे केवल यह लगता है कि उन्हें महिला क्रिकेट के बारे में विस्तृत ब्योरा देने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि वे महिला क्रिकेट के बारे में सोच रहे होंगे, लेकिन यह सब ऐसा ही होना चाहिए जैसे कि पुरूष किकेट के लिए विस्तृत ब्योरे में होता है।’
विज्ञापन


बीसीसीआई को उस वक्त आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सितंबर में महिला टीम के इंग्लैंड दौरे को रद्द कर दिया था। चोपड़ा ने कहा कि यह अच्छा नहीं था, लेकिन नवंबर में महिला आईपीएल से भारतीय खिलाड़ियों को अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए तैयारी का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आईपीएल विश्व कप की तैयारियों में मददगार होगी

चोपड़ा ने कहा, ‘महिला क्रिकेट को सुर्खियों में देखना खुशी की बात है। उन्हें उस इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होना चाहिए था और शुरुआत में मुझे यह अच्छा नहीं लगा था, लेकिन महिला आईपीएल भी विश्व कप की तैयारियों में मददगार होगी। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप से तैयारी की जा सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘किसी भी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होना अच्छी बात नहीं है, लेकिन तार्किक रूप से इसके पीछे कई मुद्दे हो सकते हैं और आप कम तैयारियों के साथ टीम नहीं भेज सकते।’

चोपड़ा ने सौरव गांगुली की अगुवाई वाली बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के साथ-साथ यूएई में महिलाओं के आईपीएल के आयोजन के फैसले का स्वागत किया।  उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से खुश हूं, दुनिया भर में कहीं भी किसी भी प्रकार के क्रिकेट का हिस्सा बनना हमेशा अच्छा होता है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी का महिला क्रिकेट पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 

चोपड़ा ने आगे कहा, ‘कहीं भी क्रिकेट नही हो रहा था, एक बार जब ये शुरू होगा तो चीजें रफ्तार पकड़ेंगी। इसे रफ्तार पकड़ने में थोड़ा समय लगेगा। मुझे उम्मीद है कि महिलाओं के खेल के प्रति जो जागरूकता पैदा हुई है वह बनी रहेगी।’

बता दें कि चोपड़ा ने सफलतापूर्वक 17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और उन्होंने रिकार्ड छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 100 एकदिवसीय खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed