फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former captain of Pakistan Salman Butt praised Team india head coach Rahul Dravid said Actual target will be in the next 10 months

IND vs NZ: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने राहुल द्रविड़ की तारीफ में पढ़े कसीदे, टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर कही यह बात

Tue, 23 Nov 2021 09:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 23 Nov 2021 09:57 AM IST
सार

टीम इंडिया के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ और टी-20 टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा की जुगलबंदी ने भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत दिलाई। सीरीज जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा था कि हमें अपने पैर जमीन पर रखने चाहिए। 

विज्ञापन
former captain of Pakistan Salman Butt praised Team india head coach Rahul Dravid said Actual target will be in the next 10 months
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कीवियों का 3-0 से सफाया कर दिया। लेकिन जीत के बाद टीम इंडिया के नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि हमें ज्यादा यथार्थवादी होना चाहिए। उन्होंने यह बात कोलकाता में खेले गए तीसरे टी-20 मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही। साल 2022 में टी-20 विश्व का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। पाकिस्तान पूर्व कप्तान सलमान बट टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के इस दृष्टिकोण से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इससे राहुल द्रविड़ की उच्च विनम्रता प्रदर्शित होती है। 

विज्ञापन


हमें अपने पैर जमीन पर रखने चाहिए

कोलकाता टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 73 रनों की जीत दर्ज करने बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि हमें अपने पैर जमीन पर रखने चाहिए। क्योंकि अगले साल भर में कई मैच खेले जाने हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा था कि न्यूजीलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के बाद तीन के अंदर यह सीरीज खेलना आसान नहीं था, हम जानते थे कि विश्व कप के बाद छह दिन में तीन मैच खेलना उनके लिए आसान नहीं था। 
विज्ञापन


अगले 10 महीने में भारत का वास्तविक लक्ष्य

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट राहुल द्रविड़ के इस बयान से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, यह अत्यंत स्पष्टता और विनम्रता को दर्शाता है, यह बहुत यथार्थवादी और पेशेवर बात है क्योंकि भारत सीरीज जीत गया, दूसरी टीम अभी वर्ल्ड कप फाइनल खेल कर आई है और वह मानसिक रूप से तैयार करना काफी मुश्किल है, दूसरी बात यह कि न्यूजीलैंड टॉस हार गया, जब आप इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो तीव्रता में भी अंतर आता है, इसलिए राहुल द्रविड़ ने यह बयान देते समय इन सभी चीजों को ध्यान में रखा। हां, यह सही है कि भारत ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया, एक नया कप्तान, नया कोच था और वे जीतने में सफल रहे। लेकिन उनका अगला लक्ष्य 10 महीने में होगा। क्योंकि अगले 10 महीने बाद टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed