{"_id":"6558b5e7a0653255fd0fa055","slug":"former-bcci-secretary-sandip-jagdale-said-if-india-repeats-what-it-has-done-so-far-then-they-win-odi-wc-2023-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2023: बीसीसीआई के पूर्व सचिव बोले- भारत ने अब तक जो किया है, वही फाइनल में दोहराया तो चैंपियन बनना तय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC 2023: बीसीसीआई के पूर्व सचिव बोले- भारत ने अब तक जो किया है, वही फाइनल में दोहराया तो चैंपियन बनना तय
Sat, 18 Nov 2023 06:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:32 PM IST
सार
भारत ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है और पूर्व बीसीसीआई सचिव संदीप जगदाले ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम रिकॉर्ड छठी बार वनडे विश्व कप अपने नाम करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास बड़े मुकाबलों का अनुभव है और हमेशा से यह टीम आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाती रही है।
भारत की बात करें तो पिछले एक दशक में नॉकआउट मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत को 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में हार झेलनी पड़ी। इसके बाद 2015 में वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2016 में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल, 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2022 में टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और 2023 में टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी है।
इस विश्व कप में भारत ने शानदार खेल दिखाया है और लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। संयोग और आंकड़े सब टीम इंडिया के चैंपियन बनने की गवाही दे रहे हैं। ऐसे में पूर्व बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं और बताया है कि कैसे भारत तीसरी बार विश्व विजेता बन सकता है। उन्होंने कहा "घरेलू पिच होने से भारत को लाभ मिल सकता है। भारत ने अब तक बहुत बढ़िया क्रिकेट खेला है, लेकिन सब कुछ कल पिच की परिस्थितियों पर और मौसम पर निर्भर करेगा। अभी तक की रणनीति भारत की बहुत अच्छी रही है। मेरी तरफ से भारत को बहुत शुभकामनाएं। दूर से बैठकर पिच का मिाज तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन जो भी टीम का चयन होगा वो पिच के मिजाज के आधार पर ही होना चाहिए। अभी तक भारत ने अपना बढ़िया खेल दिखाया है। आगे भी इसी खेल को जारी रखेंगे तो कल सब जीत सकते हैं।"