तान्या मलिक: पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी के हाथों में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कमान, उरूज की जगह मिली जिम्मेदारी
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का कार्यभार अब तान्या मलिक के हाथों में दे दिया गया है। उन्हें उरूज मुमताज की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर लगातार जारी है। रमीज राजा के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद से पीसीबी के कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का कार्यभार अब तान्या मलिक के हाथों में दे दिया गया है। उन्हें उरूज मुमताज की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीबी ने मंगलवार को एलान करते हुए इस बात की जानकारी दी। तान्या एक अक्तूबर से आधिकारिक तौर पर बतौर अपना काम शुरू करेंगी। हालांकि मुमताज टीम के चयन पर नजर रखेंगी। बात करें मुमताज के कार्यकाल की तो उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों की तनख्वाह में बढ़ोतरी करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके ही कार्यकाल में सईदा अरूब शाह, आएशा नसीम और फातिमा सना जैसी युवा खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई। यही कारण है कि मुमताज को टीम के चयन जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Tania Mallick appointed Head of Women's Cricket
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) September 28, 2021
More details ⬇️https://t.co/5HTYAVzViu
तान्या की बात करें तो वह पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन रह चुकी हैं। खेलों में उनका एक अच्छा अनुभव है। क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार वह 1986 एशियाई खेलों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा मलिक 2010 तक पंजाब ओलंपिक समिति की उपाध्यक्ष भी रही हैं। मलिक के पास एक अच्छा प्रशासनिक अनुभव है, ऐसे में वह पाकिस्तान की महिला क्रिकेट के लिए फायदेमंद हो सकता है।
बता दें कि पाकिस्तान की महिला टीम ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट खेली थी। लेकिन उस वक्त उसे सीरीज गंवानी पड़ी थी। अब पाकिस्तान की टीम आगामी आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफ़ायर में दिखेगी।
गौरतलब है कि पुरुष क्रिकेट के कोच मिस्बाह उल हक़ और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।