फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australian captain Ricky Ponting bats for mental being and support RCB allrounder Glen Maxwell

IPL: 'बड़ा खिलाड़ी होने के नाते मैक्सवेल पर था दबाव', इस पूर्व खिलाड़ी ने किया आरसीबी के ऑलराउंडर का समर्थन

Tue, 16 Apr 2024 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Apr 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Former Australian captain Ricky Ponting bats for mental being and support RCB allrounder Glen Maxwell
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अच्छा नहीं जा रहा है और टीम ने सात में से छह मुकाबले गंवाए हैं और वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है। आरसीबी के लिए ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म भी चिंता का विषय रही जो चोटिल हो गए थे और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। मैक्सवेल ने मंगलवार को आईपीएल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। अब उनके हमवतन और दिल्ली कैपिटल्स कोच रिकी पोंटिंग मैक्सवेल के समर्थन में उतरे हैं। 
विज्ञापन


'मानसिक और शारीरिक स्थिति को ठीक करने के लिए लिया ब्रेक'
मैक्सवेल ने कहा कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वह कब तक इस लीग में नहीं खेलेंगे या फिर वह अगले सीजन में भी वापसी करेंगे या नहीं। यह दूसरी बार है जब मैक्सवेल ने इस कारण से ब्रेक लिया है। मैक्सवेल ने आरसीबी की सात मैचों में छठी हार के बाद कहा- निजी तौर पर मेरे लिए यह काफी आसान फैसला था। मैं पिछले मैच के बाद फाफ डुप्लेसिस और कोच के पास गया और कहा कि मुझे लगता है कि यह शायद समय है कि हम किसी और को आजमाएं।
विज्ञापन


'कोहली की तरह आरसीबी के बड़े खिलाड़ी हैं मैक्सवेल' 
पोंटिंग ने कहा, आरसीबी में ग्लेन मैक्सवेल विराट कोहली की ही तरह बड़े खिलाड़ी हैं और उस टीम में कई खिलाड़ियों पर दबाव रहता है। अगर वे प्रदर्शन नहीं कर पाते तो ऐसा ट्रेंड बनता है कि उन्हें फोलो नहीं करना हैं। अगर आप देखें कि आरसीबी का इस सीजन किस तरह का प्रदर्शन रहा है तो आप देख सकेंगे कि इसका खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत रूप से दबाव बन रहा है। मैं पढ़ा कि ग्लेन मैक्सवेल ब्रेक लेना चाहते हैं। कुछ खराब मैच के बाद उन्होंने इस तरह का निर्णय लिया है। सभी खिलाड़ी अलग होते हैं। कुछ लगातार मेहनत करते हैं तो अच्छा करने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी एक कदम पीछे लेकर ब्रेक लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'खिलाड़ियों की मानसिक स्वास्थ्य की चिंता करना कोच का काम'
पोंटिंग का मानना है कि किसी टीम के कोच के लिए खिलाड़ियों की मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, किसी भी कोच के लिए यह समझना जरूरी है कि टीम में आपके साथ जो भी हैं उनका स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी है। एलीट खिलाड़ियों के लिए जरूरी है कि उनके परिवार के लोग आसपास ही रहें क्योंकि वे लोग किसी भी खिलाड़ी की सफलता में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। काफी क्रिकेट खेला जा रहा है जिस कारण लंबे समय तक खिलाड़ी घर से बाहर होते हैं। वे हर उन चीजों से दूर होते हैं जो उन्हें खुशियां देती है। मैं भाग्यशाली हूं कि पिछले कुछ सप्ताह से मैं और मेरा परिवार साथ समय बिता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed