{"_id":"5d3c34c48ebc3e6caa3bb338","slug":"former-australia-captain-lisa-sthalekar-appointed-as-rajasthan-royals-advisor-for-youth-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रायल्स ने लिसा स्थालेकर को युवा क्रिकेटरों के लिए सलाहकार नियुक्त किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान रायल्स ने लिसा स्थालेकर को युवा क्रिकेटरों के लिए सलाहकार नियुक्त किया
Sat, 27 Jul 2019 04:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
लिसा थालेकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रायल्स ने आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर को अपने जूनियर कार्यक्रम के लिए सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
राजस्थान रायल्स ने अक्टूबर 2018 में लड़कों के लिए रायल्स कोल्ट्स और लड़कियों के लिए रायल स्पार्क्स नाम से अपना युवा कार्यक्रम शुरू किया था। स्थालेकर चयनित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर भी गयी थी।
विज्ञापन
अपनी नयी भूमिका में स्थालेकर को कोल्ट्स और स्पार्क्स के लिए साल भर का कार्यक्रम तैयार करना होगा जिसमें उच्चस्तरीय शिविर और चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वह स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन करेंगी ताकि अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़ सकें।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई में जन्मीं लिसा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को कप्तान रह चुकी हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप भी जीता था। फिलहाल वो कमेंटरी भी करती हैं।