{"_id":"57399f504f1c1b654eac70ef","slug":"formar-indian-crickter-deepak-shodhan-passes-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपक नहीं रहे, पाक के खिलाफ लगाई थी सेंचुरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपक नहीं रहे, पाक के खिलाफ लगाई थी सेंचुरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपक सोधान का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। ये भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों में सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर थे। दीपक डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी थे।
विज्ञापन
गुजरात में जन्में दीपक ने भारत की ओर से तीन टेस्ट मैच खेल हैं। वह टीम में सबसे लंबे और बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा दीपक ने गुजरात और बड़ौदा के लिए 43 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच भी खेले थे।
विज्ञापन
इन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 12 दिसंबर 1952 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। लाला अमरनाथ की कप्तानी में भारत और पाकिस्तान के बीच चला वह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था, लेकिन उस मैच में दोनों टीमों की ओर से सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज दीपक सोधान ही थे। इन्होंने पहली पारी में 15 चौके लगाकर 110 रन बनाए थे।
विज्ञापन
उस मैच के बाद बन गए थे हीरो
इस कारनामे के बाद वह टीम इंडिया के चमकते सितारे बन गए थे और उन्हें भारत के अगले दौरे के लिए वेस्टइंडीज भेजा गया। हालांकि इंन्ज्युरी के चलते वह टीम से बाहर हो गए और वापसी नहीं कर सके। इन्होंने मात्र 3 टेस्ट मैच खेल थे।