फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Football : Sports world recognized Indian Football team captain Sunil Chhetri's contribution

Football: खेल जगत ने छेत्री के योगदान को सराहा, बाईचुंग भूटिया ने कह डाली ये बड़ी बात

Thu, 16 May 2024 08:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 May 2024 08:13 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया सहित अन्य कई खिलाड़ियों ने छेत्री की उपलब्धियों की सराहना की।

विज्ञापन
Football : Sports world recognized Indian Football team captain Sunil Chhetri's contribution
सुनील छेत्री - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। भारत के सबसे सफल फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल छेत्री के इस एलान से हर कोई अचंभित हो गया, लेकिन साथ ही समूचे खेल जगत ने छेत्री के योगदान को सराहा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया सहित अन्य कई खिलाड़ियों ने छेत्री की उपलब्धियों की सराहना की। 
विज्ञापन

छेत्री ने संन्यास की घोषणा करते हुए बताया कि वह छह जून को अपने करियर का आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडिया जारी कर दी। सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेसी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में  पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Football : Sports world recognized Indian Football team captain Sunil Chhetri's contribution
मेसी, रोनाल्डो और सुनील छेत्री - फोटो : FIFA Social media
फीफा ने छेत्री को बताया लीजेंड
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने भी भारत के स्टार खिलाड़ी छेत्री के योगदान की तारीफ की। फीफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अर्जेंटीना के लियोन मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ खड़े हैं। फीफा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'एक लीजेंड के तौर पर संन्यास लिया।' फीफा ने पोस्ट में लिखा, सुनील छेत्री दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ी भारत के लिए अपना आखिरी मैच में अगले महीने फीफा विश्व कप क्वलीफायर्स के दौरान खेलेंगे।
विज्ञापन

'छेत्री का संन्यास लेना भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा नुकसान'
महान भारतीय स्ट्राइकर भूटिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, इसमें कोई शक नहीं कि सुनील भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक है। भारतीय फुटबॉल के लिए उसका योगदान बहुत ज्यादा है। भारतीय फुटबॉल के लिए यह बड़ा नुकसान होगा। मैं भाग्यशाली हूं कि सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उसके साथ खेला। जब मैं आया था तो आई एम विजयन मेरे सीनियर थे और मेरे बाद सुनील आया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भारतीय फुटबॉल की अगुआई करने वाले दो दिग्गजों के बीच में मैंने टीम की कप्तानी की थी। 

एआईएफएफ और बीसीसीआई ने भी की सराहना
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि छेत्री आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना जारी रखेंगे। महासंघ ने कहा, 'आपकी मैदान के अंदर और बाहर की विरासत हमेशा याद रहेगी। आप हमेशा ही हमें प्रेरित करते हो और हमेशा ऐसा करना जारी रखोगे। शुक्रिया।' वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने छेत्री को शानदार आइकन करार देते हुए कहा, छेत्री का करियर बेहद असाधारण रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए शानदार आइकन रहे हैं। 

कोहली ने छेत्री को बताया दोस्त
छेत्री के इस्ंटाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कोहली ने उन्हें अपना अच्छा मित्र बताते हुए लिखा, 'मेरे भाई, तुम पर फक्र है।' टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने लिखा, 'आपका सफर कितना शानदार रहा। इस शानदार करियर के लिए आपको बधाई।' भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने छेत्री को शानदार करियर पर बधाई दी। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 11 नंबर की जर्सी को सलामी करते हुए कहा, कप्तान आपका कितना शानदार सफर रहा है। 94 अंतरराष्ट्रीय गोल, इतनी उपलब्धियां, आपने इतने सारे युवा भारतीयों को बड़ा सपना देखने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed