फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Football Legend David Beckham Likely To Attend IND vs NZ Semifinal Clash alongside Sachin Tendulkar WC 2023
WI Inning
136/1 (19.5 ov)
Justin Greaves 66(58)*
Keacy Carty 1 (2)
IND elected to bowl

Report: 'क्रिकेट के भगवान' के साथ बैठकर भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल देख सकता है फुटबॉल का यह जादूगर, जानें

Tue, 14 Nov 2023 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Nov 2023 11:11 AM IST
सार

बेकहम यूनिसेफ (UNICEF) के गुडविल एम्बेसडर के रूप में भारत में हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है। ऐसे में बेकहम मैच के दौरान मौजूद रह सकते हैं।

विज्ञापन
Football Legend David Beckham Likely To Attend IND vs NZ Semifinal Clash alongside Sachin Tendulkar WC 2023
डेविड बेकहम और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के अलावा भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कई मशहूर हस्तियों के मौजूद रहने की संभावना है। यह दिग्गज फुटबॉलर भारत के तीन दिवसीय दौरे पर है और उनके वानखेड़े स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की संभावना है। कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों, फिल्मी हस्तियों और खेल सितारों के भी वीवीआईपी गैलरी में होने की संभावना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेकहम के लिए एक खास प्री मैच सेगमेंट भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन

Football Legend David Beckham Likely To Attend IND vs NZ Semifinal Clash alongside Sachin Tendulkar WC 2023
डेविड बेकहम, विक्टोरिया बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
बेकहम यूनिसेफ (UNICEF) के गुडविल एम्बेसडर के रूप में भारत में हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है। ऐसे में बेकहम मैच के दौरान मौजूद रह सकते हैं। UNICEF ने महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने और क्रिकेट के माध्यम से समावेश और लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Football Legend David Beckham Likely To Attend IND vs NZ Semifinal Clash alongside Sachin Tendulkar WC 2023
फ्री-किक लेते डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया
मेजबान भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और नौ मैचों से चला आ रहा अपना विजय अभियान बरकरार रखा है। रोहित शर्मा की टीम ने लीग चरण का अंत 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर किया। उनका नेट रन रेट +2.570 रहा। तालिका में शीर्ष पर रहने के बाद भारत का सामना कीवी टीम से होगा जो अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

Football Legend David Beckham Likely To Attend IND vs NZ Semifinal Clash alongside Sachin Tendulkar WC 2023
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को हराकर की थी। 'मेन इन ब्लू' ने इसके बाद अफगानिस्तान, अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया। भारत ने डच टीम पर 160 रन की शानदार जीत के साथ लीग चरण का समापन किया, जिससे मौजूदा टूर्नामेंट में उसका शानदार रिकॉर्ड बरकरार है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हराकर चौथे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल मुकाबला भारतीयों के लिए बड़ी परीक्षा होगी, जो पिछले एक दशक में बड़ी प्रतियोगिताओं में संघर्ष कर रहे हैं।

Football Legend David Beckham Likely To Attend IND vs NZ Semifinal Clash alongside Sachin Tendulkar WC 2023
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
मेन इन ब्लू ने इस साल के विश्व कप में लगातार नौ मैच जीते हैं। अब टीम 1983 और 2011 के बाद तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेगी। साथ ही 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म करने की कोशिश करेगी। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत ने कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है। 2015 और 2019 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में ही हार का सामना करना पड़ा था। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में तो न्यूजीलैंड ने ही टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया इसका बदला लेने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed