फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football: Australia's challenge in front of India in AFC Under-20 football, was defeated in the last match

Football: एएफसी अंडर-20 फुटबॉल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, पिछले मैच में मिली थी हार

Sat, 15 Oct 2022 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Oct 2022 09:47 PM IST
सार

मुख्य कोच शनमुगम वेंकटेश ने कहा- हमने बीती रात ऑस्ट्रेलिया और कुवैत के बीच मैच देखा। निश्चित रूप से उनकी टीम बहुत अच्छी है। वे ग्रुप में शीर्ष के दावेदार हैं।

विज्ञापन
Football: Australia's challenge in front of India in AFC Under-20 football, was defeated in the last match
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम इराक के खिलाफ मिली हार से उबरकर रविवार को यहां एएफसी अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप एच क्वालिफायर में मजबूत ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करेगी। भारत ने शुरुआती मैच में हाफ टाइम में 2-1 की बढ़त गंवा दी थी जिससे उसे इराक से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्य कोच शनमुगम वेंकटेश ने कहा- हमने बीती रात ऑस्ट्रेलिया और कुवैत के बीच मैच देखा। निश्चित रूप से उनकी टीम बहुत अच्छी है। वे ग्रुप में शीर्ष के दावेदार हैं। हमें उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’ भारत फॉर्म में चल रहे गुरकीरत सिंह और ताइसन सिंह की जोड़ी पर काफी निर्भर करेगा।
विज्ञापन


गुरकीरत एक गोल कर चुके हैं और इराक के खिलाफ मिली हार में एक और गोल करने में मदद की। वेंकटेश ने कहा- अगर हम एकजुट होकर खेलते हैं तो हम उनके खिलाफ भी अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं।’ ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान कुवैत को 4-1 से हराकर अपना अभियान शुरू किया और इराक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। भारत और कुवैत क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed