फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   five more days in custody for sreesanth and other 11 accused

श्रीसंत सहित 11 को फिर पांच दिन के लिए रिमांड पर भेजा

Wed, 22 May 2013 02:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
five more days in custody for sreesanth and other 11 accused

अदालत ने स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार श्रीसंत,अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला सहित 11 आरोपियों को फिर से पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इनमें बाबूराव यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं, अदालत ने चार अन्य बुकीज को तिहाड़ जेल भेज दिया। पुलिस ने तर्क रखा कि इस मामले में काफी अन्य लोगों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार करना है और रुपयों की बरामदगी करनी है।
विज्ञापन


श्रीसंत सहित सभी 15 आरोपियों को शाम करीब 5.30 बजे साकेत अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सौम्या चौहान के समक्ष पेश किया गया। विशेष सरकारी वकील राजीव मोहन ने अदालत को बताया कि श्रीसंत सहित कई आरोपियों की आवाज के सैंपल लिए गए हैं और उनका मिलान पहले की रिकार्डिंग से किया जाएगा। इसके अलावा जांच के दौरान 20 लाख रुपये की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीसंत की महिला मित्र से जयपुर में मोबाइल फोन बरामद किया गया है जो उसने मैच फिक्सिंग के पैसों से खरीद कर दिया था। वहीं जांच के दौरान चार आरोपियों को औरंगाबाद,महाराष्ट्र व दिल्ली से गिरफ्तार किया गया जो पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने कहा सभी आरोपियों को एक दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां मिली हैं।

सरकारी वकील ने अदालत से श्रीसंत,अजीत चंदीला,अंकित चव्हाण,अश्वनी अग्रवाल,रमाकांत अग्रवाल,दीपक कुमार उर्फ दीपू,अमित कुमार सिंह,मनन भट्ट,चंद्रेश पटेल उर्फ चांद,जीजू की रिमांड अवधि पांच दिन बढ़ाने व मंगलवार को गिरफ्तार बाबूराव यादव के लिए पांच दिन पुलिस रिमांड स्वीकार करने का आग्रह किया।

इन आरोपियों से पता करना है कि मैच फिक्सिंग में और कौन लोग हैं। उनको विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया जाना है। इसके अलावा पूरे मामले का षड्यंत्र का भी पता लगाना है। इसी प्रकार चार अन्य अभियुक्त राकेश ओबराय,दीप्ति गर्ग,अमित गुप्ता व अजय गोयल से पूछताछ पूरी हो चुकी है,अत: इन चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।


अदालत ने सभी तथ्यों को देखने के बाद श्रीसंत सहित सभी 11 को 26 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया,जबकि चार अन्य को चार जून तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेज दिया।

स्पॉट फिक्सिंग मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी के बाद से अब तक कुल 20 लोग पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed