{"_id":"5e6790df8ebc3ef3f60e5827","slug":"first-time-ireland-has-beaten-afghanistan-in-t20i-cricket-since-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFGvIRE: सात साल बाद आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराया, सुपर ओवर में जीता आखिरी टी-20 ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFGvIRE: सात साल बाद आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराया, सुपर ओवर में जीता आखिरी टी-20
Tue, 10 Mar 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 10 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड ने मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। सात साल बाद ऐसा हुआ है जब आयरलैंड ने टी-20 में अफगानिस्तान को हराया हो। इससे पहले साल 2013 में आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था।
विज्ञापन
हालांकि, तीन मैचों की टी-20 सीरीज अफगानिस्तान ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। केविन ओ ब्रायन को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। इसके साथ ही यह मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में चला गया।
विज्ञापन
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने एक विकेट खोकर 12 रन बनाकर सीरीज का आखिरी मैच अपने नाम कर लिया।