{"_id":"5dd6453f8ebc3e548d6f1b84","slug":"first-india-west-indies-t20-in-doubt-as-mumbai-police-yet-to-guarantee-security-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvWI: मुंबई टी-20 पर मंडराया खतरा, पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा की गारंटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: मुंबई टी-20 पर मंडराया खतरा, पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा की गारंटी
Thu, 21 Nov 2019 01:39 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी और बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि है। बाबा साहब के लाखों अनुयायी इस दौरान शहर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। लिहाजा मुंबई पुलिस हाईअलर्ट पर रहेगी। ऐसे में इसी दिन देश की आर्थिक राजधानी में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 में खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
6 दिसंबर को मुंबई में होने वाले पहले टी-20 मैच को अब तक पुलिस ने सिक्योरिटी कवर की गारंटी नहीं दी है। इसको लेकर मैच पर संशय है। मीडिया से बात करते हुए मुंबई पुलिस के एक आला अफसर ने कहा कि, 'कानून-व्यवस्था के लिहाज से यह हमारे लिए बहुत अहम दिन है। हम इस मैच के लिए सिक्योरिटी कवर नहीं दे पाएंगे।'
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के सूत्रों ने कहा कि अंतिम फैसला पुलिस के आला अफसरों से बातचीत के बाद ही किया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच बुधवार को एक मीटिंग हो चुकी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास एक विकल्प निजी सुरक्षा कंपनियों की सेवाएं लेने का भी है। पिछले साल भी सुरक्षा कारणों से वानखेड़े स्टेडियम का मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की आवश्यकता होगी। वानखेड़े स्टेडियम में पिछली बार इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ आयोजित किया गया था। विंडीज टीम भारत दौरे में 3 वन-डे और इतने ही टी-20 खेलेगी। शुरुआत वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 से होने वाली है।