फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   firoz shah kotla's gate no 2 will be named after him the virender sehwag gate

सहवाग को मिला जन्मदिन के बाद बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का एक गेट होगा उनके नाम

Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 23 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
firoz shah kotla's gate no 2 will be named after him the virender sehwag gate
विरेंद्र सहवाग

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने सोमवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के एक गेट का नाम नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग के नाम पर करने का निर्णय किया। डीडीसीए प्रशासक जस्टिस (रिटायर्ड) विक्रमजीत सेन के हवाले से एक बयान में कहा गया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक नवंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले से एक दिन पहले 31 अक्तूबर को गेट नंबर दो का नाम सहवाग के नाम पर रखा जाएगा।

विज्ञापन


डीडीसीए द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली क्रिकेट में योगदान देने वाले क्रिकेटरों की उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में यह नई पहल है। एक समिति का गठन किया गया है जो ऐसे अन्य क्रिकेटरों का चयन करेगी जिनका योगदान स्टेडियम में दिखाई देना चाहिए। 

विज्ञापन

सहवाग ने अपने कैरियर में 104 टेस्ट और 251 वनडे मैच खेले. सहवाग ने जहां 104 टेस्‍ट की 180 पारियों में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए। जिसमें 23 शतकीय पारियां शामिल हैं। वह दो तिहरे शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे और तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके नाम टेस्ट में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी दर्ज है। वहीं दूसरी तरफ सहवाग ने 251 वनडे मैचों में उन्‍होंने 35.05 की औसत से 8273 रन बनाये। इसमें 15 शतक शामिल रहे। इस दौरान 219 रन वनडे का उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा। उन्‍होंने 19 इंटरनेशनल टी20 मैच भी खेले और टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed