{"_id":"6257acc36748404c302b5ed7","slug":"fine-on-rohit-sharma-and-other-mumbai-indians-players-for-slow-over-rate-against-pbks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fine On Mumbai Indians: मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं, कप्तान रोहित पर 24 और बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख का जुर्माना, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fine On Mumbai Indians: मुंबई की मुश्किलें बढ़ीं, कप्तान रोहित पर 24 और बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख का जुर्माना, जानें वजह
Thu, 14 Apr 2022 10:40 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:40 AM IST
सार
रोहित और मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। लगातार हार से परेशान खिलाड़ियों पर जुर्माना लगने से टीम की मुश्किलें बढ़ी हैं। अब मुंबई की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 रन से हार के बाद रोहित की टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और बाकी खिलाड़ियों पर छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस जु्र्माने की वजह है मुंबई की टीम की धीमी ओवर गति। मुंबई ने दूसरी बार तय समय सीमा से ज्यादा समय में 20 ओवर पूरे किए हैं। इसी वजह से कप्तान के अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित की टीम तय समय सीमा के अंदर 20 ओवर नहीं कर पाई थी। इसके बाद भी कप्तान रोहित पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।
पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई के सामने 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन रोहित की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई और यह मैच 12 रन से हार गई। मुंबई ने अपने आखिरी पांच विकेट 34 रन बनाकर गंवा दिए।
दूसरी बार गलती करने पर रोहित पर दोगुना जुर्माना
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम दूसरी बार तय समयसीमा पर 20 ओवर नहीं कर पाई है। इसी वजह से उनके ऊपर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पहली बार उन पर 12 लाख का जुर्माना लगा था। आईपीएल की तरफ से जारी मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया कि कप्तान रोहित के अलावा टीम के बाकी सद्स्यों पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्हें छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसदी हिस्सा, जो भी कम होगा। वह चुकाना होगा।
विज्ञापन
आईपीएल में दूसरी बार लगातार पांच मैच हारी है मुंबई
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2022 में लगातार पांच मैच हार चुकी है। इस सीजन में अब तक रोहित की टीम जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। इससे पहले 2014 में भी इस टीम के साथ ऐसा ही हुआ था। मुंबई को पहले मैच में दिल्ली, दूसरे मैच में राजस्थान, फिर कोलकाता, बैंगलोर और अब पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई एकमात्र टीम है, जो इस सीजन कोई मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई की हार की सबसे बड़ी वजहों में गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन और कप्तान रोहित की खराब फॉर्म शामिल है।