WI Inning
177/2 (25.3 ov)
Target: 352
Shai Hope 81(81)*
Sherfane Rutherford 8 (10)
WI need 175 runs in 24.3 remaining overs
{"_id":"6168d988e254aa5e523f0dfb","slug":"finch-to-be-available-for-practice-match-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे फिंच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे फिंच
Fri, 15 Oct 2021 07:00 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:00 AM IST
सार
शुरू में फिंच की ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड (18 अक्तूबर) और भारत (20 अक्तूबर) के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में उपलब्धता पर संशय जताया जा रहा था।
विज्ञापन
आरोन फिंच
- फोटो : social media
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच अगस्त में हुई घुटने की सर्जरी से समय से पहले ही उबर गए हैं जिससे वह 20 अक्तूबर को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हां, यह (घुटना) ठीक है। मुझे लगता है कि सर्जरी के बाद इसे नौ हफ्ते हो जाएंगे। इसलिए सब कुछ ठीक से चल रहा है। यह निर्धारित समय से शायद दो हफ्ते पहले ही है। ’ फिंच ने दोहराया कि डेविड वॉर्नर टी20 विश्व कप के लिए तैयार होंगे जिन्हें खराब फॉर्म के कारण आईपीएल के यूएई चरण के आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम एकादश से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले कई वर्षों में हमने वॉर्नर को दुनियाभर की टीमों के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए देखा है, वह काफी बेहतर खिलाड़ी है। मुझे उनकी तैयारियों को लेकर कोई परेशानी नहीं है। ’ ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन