फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Financial Crunch for Zimbabwe: Pakistan cricket team Travel Delayed

मुश्किल में फंसी पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जिंम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के पास नहीं होटल बुकिंग के पैसे

Wed, 11 Jul 2018 12:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Financial Crunch for Zimbabwe: Pakistan cricket team Travel Delayed

पाकिस्तान क्रिकेट टीम मुश्किल में फंस गई है। जिम्बॉब्वे में टी-20 त्रिकोणीय श्रंखला जीतने के बाद से पाक टीम हरारे में फंसी हुई है। इसके पीछे कारण जिम्बॉब्वे क्रिकेट (जेडसी) की आर्थिक तंगी है। दरअसल, टी-20 सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तानी टीम को वनडे श्रंखला के लिए बुलवायो जाना था, लेकिन जिम्बॉब्वे बोर्ड पाकिस्तानी टीम को रूकवाने के लिए होटल का इंतजाम नहीं कर पा रहा।

विज्ञापन


वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सोमवार शाम बुलवायो के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा क्योंकि जिस होटल में उन्हें रुकना था उसने बुकिंग के समय पैसे की मांग की जिसे जेडसी पूरा नहीं कर पाया। इसी कारण बुकिंग रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि जिम्बॉब्वे क्रिकेट बोर्ड लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। हालात इतने खराब है कि खिलाड़ियों और कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल पा पहा है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि उसे मदद देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed