{"_id":"42c456b0-b6f7-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"fica-unhappy-on-may-s-icc-exit-call-for-enquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिम मे की हार से भड़का फिका, जांच की मांग की ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टिम मे की हार से भड़का फिका, जांच की मांग की
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 07 May 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय फिरकी गेंदबाज व कमेंटेटर लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन के हाथों मिली हार को शायद टिम मे और उनका संगठन फिका पचा नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
फिका ने टिम मे के आईसीसी की समिति से बाहर किए जाने को लेकर जांच किए जाने की मांग की है। फिका का आरोप है कि बीसीसीआई के दबाव के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाया गया।
विज्ञापन
शिवारामाकृष्णन ने आईसीसी की क्रिकेट समिति में वर्तमान खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व के लिए रविवार को हुए चुनाव में टिम मे को हरा दिया था। क्रिकेट समिति में वर्तमान खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व के रूप में शिवारामाकृष्णन के अलावा कुमार संगकारा को चुना गया था।
विज्ञापन
फिका के कानूनी सलाहकार इयान स्मिथ का यह भी कहना है कि आईसीसी ने पहले ही बता दिया था कि इस समिति के लिए होने वाले चुनाव के दौरान सदस्य देशों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। लेकिन उन्होंने उस निर्देश का पालन नहीं किया।
स्मिथ के अनुसार आईसीसी की निर्देश के उलट सदस्य देशों के बोर्ड ने अपने कप्तानों पर दबाव बनाया कि वे अपने वोट उनके हिसाब से ही डाले।
उनके अनुसार यह साफ दिखता है कि चुनाव से पूर्व जबर्दस्त लॉबिंग की गई।
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व फिका के अध्यक्ष जिम्मी एडम्स का भी कहना है कि टिम मे को जिस तरह से बाहर कराया गया उससे साफ दिखता है कि आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया गया। ऐसे में खेल भावना के साथ काम करने में दिक्कत आएगी।