{"_id":"5eaf2a242e3ab46da0675a46","slug":"few-senior-pakistani-players-deliberately-played-badly-in-conspiracy-against-younis-khan-s-captaincy-reveals-rana-naved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का खुलासा, कहा- 2009 में कप्तान के खिलाफ कुछ खिलाड़ियों ने की थी साजिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का खुलासा, कहा- 2009 में कप्तान के खिलाफ कुछ खिलाड़ियों ने की थी साजिश
Mon, 04 May 2020 02:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 04 May 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
राणा नावेद उल हसन
- फोटो : social media
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन ने अपनी टीम पर एक गंभीर आरोप लगाया है। राणा ने करीब नौ साल बाद एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि साल 2009 में पाकिस्तानी टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उस समय यूएई में खेले गए एक मैच में सीनियर खिलाड़ी कप्तान यूनिस खान की कप्तानी से नाराज थे, इसलिए वे मैच हारने के लिए खराब प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से नौ टेस्ट, 74 वनडे और चार टी-20 मैच खेलने वाले राणा नावेद ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'हम 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई में दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच हार गए क्योंकि कुछ खिलाड़ियों ने जानबूझकर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।’
विज्ञापन
पाकिस्तानी गेंदबाज ने कहा कि वह उस दौरे से इसलिए हट गए थे क्योंकि वह कप्तान के खिलाफ सीनियर खिलाड़ियों की साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में 2009 चैंपियन्स ट्राफी के बाद ही कुछ खिलाड़ी यूनिस से नाराज थे और सभी ने एकजुट होकर कथित तौर पर यूनिस को हटवाने का प्रयास किया था क्योंकि उन्हें लगता था कि वह अहंकारी और दूसरों को अपमानित करने वाला है।