फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Father Sanjay Bangar Asked Anaya Bangar To Quit Cricket Said There is No Space For You know details

Anaya Bangar: 'तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है', पिता संजय बांगड़ ने दी थी अनाया बांगड़ को क्रिकेट छोड़ने की सलाह

Sat, 19 Apr 2025 03:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

अनाया बांगड़ ने बताया कि उन्हें क्रिकेट से बहुत प्यार था, लेकिन हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्हें इस खेल को छोड़ना पड़ा। अनाया ने बताया कि उनके पिता ने साफ कर दिया कि भविष्य में क्रिकेट में उनके लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
Father Sanjay Bangar Asked Anaya Bangar To Quit Cricket Said There is No Space For You know details
संजय बांगड़-अनाया बांगड़ - फोटो : Sanjay Bangar-Anaya Bangar (instagram)

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रहे संजय बांगड़ का बेटा आर्यन हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अनाया बन चुका है। लिंग परिवर्तन के काफी समय बाद अनाया भारत लौटी हैं और लड़के से लड़की बनने की कहानी साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता संजय बांगड़ को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Anaya Bangar: 'क्रिकेटर्स ने मुझे गंदी फोटो भेजीं', अनाया बांगड़ का बड़ा खुलासा, पिता संजय को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

 

Father Sanjay Bangar Asked Anaya Bangar To Quit Cricket Said There is No Space For You know details
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
पिता ने दी थी क्रिकेट छोड़ने की सलाह
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अनाया बांगड़ ने बताया कि उन्हें क्रिकेट से बहुत प्यार था, लेकिन हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्हें इस खेल को छोड़ना पड़ा। अनाया ने बताया कि उनके पिता ने साफ कर दिया कि भविष्य में क्रिकेट में उनके लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा- वह बस यही कह रहे थे कि क्रिकेट में मेरे लिए कोई जगह नहीं है। मुझे अपने लिए एक स्टैंड लेना था। मुझे आत्महत्या के विचार आए क्योंकि मुझे लगा कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है और मैंने जो फैसला लिया (महिला बनने के लिए हॉरमोन थेरेपी), अब इस सिस्टम में मेरे लिए कोई जगह नहीं बची है। यहां तक कि बुनियादी अवसर और अधिकार भी अब मेरे लिए नहीं हैं।

Father Sanjay Bangar Asked Anaya Bangar To Quit Cricket Said There is No Space For You know details
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी अनाया
आर्यन से अनाया बनीं संजय बांगड़ की बेटी भी एक क्रिकेटर थीं। उन्होंने स्थानीय क्लब इस्लाम जिमखाना के लिए खेला है। हालांकि, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब नहीं खेल पाएंगी। दरअसल, आईसीसी ने नवंबर 2023 में घोषणा की थी कि कोई भी खिलाड़ी जिसने पुरुष से महिला में ट्रांसफॉर्म किया है और किसी भी प्रकार के पुरुष युवावस्था से गुजरा है, उसे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, भले ही उन्होंने किसी भी सर्जरी या जेंडर रीएसाइनमेंट ट्रीटमेंट को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन

Father Sanjay Bangar Asked Anaya Bangar To Quit Cricket Said There is No Space For You know details
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
'मैं लड़की हूं'
इस दौरान अनाया ने ताया कि उन्हें आठ-नौ साल की उम्र में इस बात का अहसास हो गया था कि उनमें लड़कियों वाले गुण हैं। उन्होंने कहा- जब मैं आठ नौ साल की थी तो मां की अल्मारी से कपड़े चुराकर पहनती थी। फिर शीशे में देखकर कहती थी कि मैं लड़की हूं और मुझे लड़की बनना है। मैंने मुशीर खान, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल जैसे कुछ जाने-माने क्रिकेटरों के साथ खेला है। मुझे अपने बारे में गोपनीयता बनाए रखनी पड़ी क्योंकि पापा एक क्रिकेटर थे।

Father Sanjay Bangar Asked Anaya Bangar To Quit Cricket Said There is No Space For You know details
आर्यन से अनाया - फोटो : instagram
'मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं'
इस दौरान अनाया ने बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद उन्हें समर्थन और उत्पीड़न दोनों मिले। उन्होंने आगे कहा- लड़की बनने के बाद मुझे समर्थन भी मिला और कुछ उत्पीड़न भी हुआ है। कुछ क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने मुझे बेतरतीब ढंग से अपनी गंदी फोटो भेजी हैं। एक और घटना तब हुई, जब मैं भारत में थी, मैंने एक पुराने क्रिकेटर को अपनी स्थिति के बारे में बताया। उसने मुझसे कहा कि चलो कार में चलते हैं, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कार्तिक के बाद हेजलवुड ने बंगलूरू की पिच पर उठाए सवाल, कहा- यह चिन्नास्वामी के आम विकेट की तरह नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed